शेखपुरा -रोटरी क्लब ऑफ़ शेखपुरा सेंट्रल के तत्वाधान में निःशुल्क स्वास्थ्य जांच मेगा शिविर का आयोजन
कटारी पंचायत के मध्य विद्यालय ऐझी मुरारपुर में किया गया
रिपोर्टर:-रंजन कुमार-शेखपुरा
शेखपुरा जिला के जदयू विधायक रणधीर कुमार सोनी और कटारी पंचायत की मुखिया रिंकी कुमारी ने संयुक्त रूप से उद्घाटन किए- इस दौरान विधायक रणधीर कुमार सोनी व मुखिया रिंकी कुमारी को रोटरी के सदस्यों ने शॉल देकर सम्मानित किया-इस स्वास्थ्य शिविर में जिले के जाने माने चिकित्सक शामिल हुए व अंग वस्त्र से उन्हें -भी समानित किया गया अलग-अलग स्टॉल पर करीब एक हज़ार मरीजों का जांच कर निशुल्क दवाइयां दी गई। इस शिविर में बीपी शुगर स्त्री विशेषज्ञ, कैंसर विशेषज्ञ जेनरल फिजिशियन, हाइट वेट, नेत्र विशेषज्ञ शिशु रोग विशेषज्ञ होम्योपैथी विशेषज्ञ हड्डी विशेषज्ञ दंत विशेषज्ञ द्वारा ईलाज हुआ-बड़ी संख्या में महिलाएं व पुरुष ईलाज कराने के लिए आएं नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ अक्षय कुमार के नेतृत्व में आँखों का मोतियाबिंद का ऑपरेशन व लेंस निशुल्क देने का वादा भी किए -इस आयोजन के प्रोजेक्ट चेयरमैन डॉ .रामाश्रय प्रसाद -सहायक प्रोजेक्ट चेयरमैन शंभु प्रसाद मंडल, सदस्य अविनाश अमित का सहयोग सराहनीय रहा मौके पर उपस्थित रोटेरियन सदस्यपूर्व सिविल सर्जन डॉ. मृगेंद्र प्रसाद सिंह -रोहित सिंह ,संजीव कुमार, डॉ बिनय कुमार सचिन शेरगिल संजय कुमार,सचिन गुड्डू, दीपक कौशिक,अमित कुमार ज्योतिष कुमार, उमेश भदानी, सुरेंद्र प्रसाद,निरंजन पांडेय,अविश कुमार व अन्य उपस्थित हुए!
