भागलपुर,क्रांतिकारी छात्र संगठन ऑल इंडिया डेमोक्रेटिक स्टूडेंट ऑर्गनाइजेशन और युवा संगठन ऑल इंडिया डेमोक्रेटिक यूथ ऑर्गनाइजेशन के द्वारा राजव्यापी प्रतिवाद सप्ताह के अंतिम दिन अंबेडकर चौक भागलपुर में भी प्रतिवाद सभा किया गया।
रिपोर्ट – अमित कुमार भागलपुर/बिहार।
भागलपुर के छात्र संगठन जिसमें AIDSO भागलपुर जिला कमेटी पूर्व अध्यक्ष प्रणव कुमार ने कहा की 2 वर्षों से लंबित BPSC TRE -4 का नोटिफिकेशन जारी करने AEDO परीक्षा में पेपर लीक के दोषियों को सजा देने, छात्रों को लोकतांत्रिक अधिकारों पर दमन बंद करने तथा गिरफ्तार छात्रों को तत्काल रिहा करने। सरकार से मांग की। इस कार्यक्रम में उपस्थित AIDSO बिहार राज्य अध्यक्ष विजय कुमार, प्रियंका कुमारी रंजना कुमारी, खुशी, तनुजा, दीपा, निर्मल कुमार, रुपेश कुमार यादव, सत्येंद्र मंडल, सत्येंद्र भास्कर, दीपक कुमार, रवि कुमार सिंह प्रणव भारद्वाज आदि उपस्थित थे।
