भागलपुर में दिनदहाड़े चैन स्नैचर पकड़ाया, बच्चे की मां ने दिखाई बहादुरी
संवाददाता शुभम कुमार भागलपुर/बिहार
भागलपुर के लोहिया पुल पर दिनदहाड़े एक झपटमार को चोरी करना भारी पड़ गया। एक बदमाश ने मासूम बच्चे के गले से सोने की चेन और लॉकेट झपट लिया और मौके से भागने लगा। लेकिन बच्चे की मां ने हिम्मत दिखाते हुए शोर मचाया और आरोपी के पीछे दौड़ पड़ी।महिला की आवाज सुनते ही आसपास मौजूद स्थानीय लोग भी सक्रिय हो गए और भाग रहे झपटमार को पकड़ लिया। इसके बाद गुस्साए लोगों ने आरोपी की जमकर पिटाई कर दी घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 की पुलिस मौके पर पहुंची और भीड़ के चंगुल से आरोपी को छुड़ाकर हिरासत में ले लिया।पकड़े गए आरोपी ने पुलिस को अपना नाम बंटी कुमार बताया है जो मारूफचक इलाके का रहने वाला है। बताया जा रहा है कि वह नशे का आदी है और नशे की लत पूरी करने के लिए झपटमारी की वारदातों को अंजाम देता था फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और उसे जेल भेजने की तैयारी में जुटी है
बाइट — प्रेरणा कूमारी
