किशनगंज जिले के टेढ़ागाछ प्रखंड अंतर्गत बैगना पंचायत के मरियाधार में आरसीसी पुल निर्माण की मांग एक बार फिर तेज हो गई है। बरसात के दिनों में ग्रामीणों को जान जोखिम में डालकर आवागमन करना पड़ता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि वर्षों से पुल की मांग की जा रही है, लेकिन अब तक स्थायी समाधान नहीं हो सका है।
किशनगंज से मोहम्मद मुजाहिद की रिपोर्ट
ग्रामीणों के अनुसार बारिश के दौरान मरियाधार में जलस्तर बढ़ जाने से स्कूली बच्चों, मरीजों और आम लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। लोगों ने प्रशासन एवं जनप्रतिनिधियों से जल्द आरसीसी पुल निर्माण कराने की मांग की है, ताकि आवागमन सुगम और सुरक्षित हो सके।
बताया जाता है कि मरियाधार पर पुल निर्माण का मुद्दा पहले भी उठ चुका है और यह क्षेत्र लंबे समय से अधूरी पुल योजना की समस्या झेल रहा है।
