ठाकुरगंज पहुंचे सांसद डॉ. मोहम्मद जावेद आज़ाद, जमनीगुड़ी में लोगों से मिल सुनी समस्याएं
ठाकुरगंज। क्षेत्र के लोकप्रिय सांसद डॉ. मोहम्मद जावेद आज़ाद लगातार अपने संसदीय क्षेत्र का दौरा कर लोगों से सीधे संवाद कर रहे हैं। इसी क्रम में वे मंगलवार को ठाकुरगंज प्रखंड के जमनीगुड़ी गांव स्थित जनाब मोअज्जम साहब के आवास पहुंचे, जहां उन्होंने स्थानीय लोगों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना।
इस दौरान ग्रामीणों ने सांसद के समक्ष क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं और परेशानियों को रखा। डॉ. जावेद आज़ाद ने लोगों की बातों को गंभीरता से सुना और भरोसा दिलाया कि समस्याओं के समाधान के लिए हरसंभव प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जनता की सेवा और क्षेत्र का विकास उनकी प्राथमिकता है।
सांसद के आगमन से गांव में खुशी का माहौल देखा गया। बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उनसे मिलने पहुंचे और उनका स्वागत किया। लोगों ने सांसद के लगातार क्षेत्र भ्रमण और जनसंपर्क अभियान की सराहना भी की।
जानकारी के अनुसार, ठाकुरगंज दौरे के बाद डॉ. मोहम्मद जावेद आज़ाद बखोटोली जाकर मरहूम मौलाना तोसिफ रजा के घर भी जाएंगे, जहां वे परिजनों से मुलाकात कर संवेदना प्रकट करेंगे।
