भागलपुर में बिना ट्रेड लाइसेंस कारोबारियों पर नगर निगम सख्त

भागलपुर में बिना ट्रेड लाइसेंस कारोबारियों पर नगर निगम सख्त

संवाददाता शुभम कुमार भागलपुर/बिहार

भागलपुर नगर निगम ने बिना ट्रेड लाइसेंस कारोबार करने वालों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है नगर आयुक्त किसलय कुशवाहा के निर्देश पर निगम की विशेष टीम ने वार्ड संख्या 38 में जांच अभियान चलाकर दुकानों के ट्रेड लाइसेंस की जांच की जांच के दौरान कई दुकानदार ऐसे पाए गए जिनके पास ट्रेड लाइसेंस नहीं था। नगर निगम की टीम ने ऐसे व्यवसायियों की सूची तैयार कर ली है निगम प्रशासन ने कहा है कि बिना लाइसेंस कारोबार करने वालों को जल्द नोटिस भेजा जाएगा और जरूरत पड़ने पर उनके खिलाफ FIR भी दर्ज की जाएगी नगर निगम के ट्रेड लाइसेंस शाखा ने बताया कि सभी व्यवसायियों के लिए ट्रेड लाइसेंस अनिवार्य है और इसे लेकर अंतिम मौका दिया जा रहा है समय पर लाइसेंस नहीं बनवाने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी इधर निगम की ओर से इलाके में अतिक्रमण हटाओ अभियान भी चलाया गया इस दौरान सड़क किनारे किए गए अतिक्रमण को हटाया गया और दुकानदारों को दोबारा अतिक्रमण नहीं करने की चेतावनी दी गई

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!