बोहारडीह से बोरसी मिनीमाता तक सड़क जर्जर, हादसे का बना खतरा

बोहारडीह से बोरसी मिनीमाता तक सड़क जर्जर, हादसे का बना खतरा
पामगढ़ क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत डिघोरा के आश्रित ग्राम बोहारडीह में अंबेडकर चौक से बोरसी मिनीमाता तक करीब 4 किलोमीटर लंबी सड़क पूरी तरह जर्जर हो चुकी है। सड़क की हालत खराब होने से ग्रामीणों और राहगीरों को रोजाना भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
ग्रामीणों का कहना है कि यह सड़क पिछले लगभग 5 वर्षों से बद से बदतर स्थिति में है। जगह-जगह गड्ढे और उखड़ी सड़क के कारण दोपहिया वाहन चालकों को सबसे ज्यादा परेशानी हो रही है। आए दिन लोग गिरकर चोटिल हो रहे हैं और हादसे का खतरा लगातार बना रहता है।
बारिश के दिनों में सड़क पर पानी भर जाने से स्थिति और भी गंभीर हो जाती है। ग्रामीणों ने बताया कि इस मार्ग से कई गांवों के लोग आवागमन करते हैं, लेकिन लंबे समय से मरम्मत या निर्माण कार्य नहीं होने से लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है।
ग्रामीणों ने प्रशासन और जनप्रतिनिधियों से जल्द सड़क निर्माण एवं मरम्मत कराने की मांग की है, ताकि लोगों को सुरक्षित आवागमन की सुविधा मिल सके।

संवाददाता -महेंद्र सिंह राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!