दिनांक 23.05.2026
भागलपुर, बिहार
आदरणीय श्री दामोदर रावत, माननीय मंत्री, परिवहन विभाग, बिहार सरकार के जिला भागलपुर आगमन पर जनता दल (यूनाइटेड) के जिलध्यक्ष आदरणीय श्री विवेकानंद गुप्ता के नेतृत्व में एनडीए कार्यकर्ताओं एवं नेताओं द्वारा उनका अंग-वस्त्र एवं पुष्प गुच्छ से भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।
रिपोर्ट – अमरजीत कुमार तिवारी,भागलपुर/ बिहार।
कार्यक्रम में उपस्थित नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने बिहार सरकार द्वारा संचालित जनहितकारी योजनाओं तथा विकास कार्यों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।
माननीय मंत्री दामोदर रावत ने सभी कार्यकर्ताओं एवं नेताओं का आभार व्यक्त करते हुए संगठन की मजबूती एवं जनसेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने की बात कही।
माननीय विधायक प्रो डॉ ललित नारायण मंडल, माननीय विधायक इं शुभानंद मुकेश , जदयू जिलाध्यक्ष विवेकानंद गुप्ता , भाजपा जिलाध्यक्ष संतोष शाह , वरिष्ठ नेता सुड्डू साईं , कार्यालय प्रभारी प्रदीप कुशवाहा , वरिष्ठ उपाध्यक्ष शेखर पांडे, जिला प्रवक्ता शैलेन्द्र तोमर,भाजपा नेता नीतेश सिंह, योगेश पांडे,प्रखंड अध्यक्षगण बृजेश सिंह, विजय मंडल, किशोर कुमार; रोजी रानी, अनिरुद्ध मंडल के साथ-साथ,भाजपा नेता टुनटुन शाह, एनडीए के अनेक वरिष्ठ नेता, जनप्रतिनिधिगण एवं कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।
