लग्जरी कार से केन बीयर बरामद, चालक और शराब तस्कर तक पहुंचने में जुटा शेखपुरा पुलिस।

लोकेशन-शेखपुरा
दिनांक-28/5/26
मोबाइल नंबर-9431090293
रिपोर्टर:-रंजन कुमार
डेक्स-बिहार

लग्जरी कार से केन बीयर बरामद, चालक और शराब तस्कर तक पहुंचने में जुटा शेखपुरा पुलिस।

एंकर -शेखपुरा पुलिस ने गुप्ता सूचना के आधार पर बड़ी करवाई करते हुए एक एसयूवी वाहन को जब्त किया। जब्त लग्जरी गाड़ी में रखा 1032 केन बीयर बरामद किया है पुलिस ने यह करवाई शेखपुरा जिले के करणडे थाना क्षेत्र के लहना गांव से किया है। इस संबंध में एसडीपीओ डॉ राकेश कुमार ने बताया कि गुप्ता सूचना के आधार कर पुलिस जब एनएच 333 ए पर विशेष वाहन चेकिंग अभियान शुरू किया तो एक गाड़ी पुलिस टीम को देख गाड़ी घूमकर भागने लगा। पुलिस ने भी भाग रहे गाड़ी पूछा करना शुरू किया जिसके बाद तेज रफ्तार गाड़ी का पहिया पंक्चर हो गया।जिसके बाद अंधेरा का फायदा उठाकर गाड़ी चालक और शराब तस्कर मौके से फरार हो गया। उन्होंने कहा कि पुलिस ने गाड़ी की तलाशी के बाद गाड़ी में रहा 1032 बोतल केन बीयर की बोतल में रखा कुल 516 लीटर अंग्रेजी बीयर बरामद किया है। उन्होंने कहा कि शराब तस्कर गाड़ी एक आगे और पीछे अलग नंबर पटेल का इस्तेमाल कर पुलिस को चकमा दे फरार होने के फिकर में था जिसे पुलिस ने जब्त किया।एसडीपीओ डॉ राकेश कुमार ने कहा कि गाड़ी के चेचिस नंबर के आधार पर शराब माफिया तक पहुंचने का प्रयास कर रहा है। जबकि शराब तस्करी की पूरी रैकेट में शामिल अपराधियों की पहचान की बात कही है।

वाईट – डॉ राकेश कुमार – एसडीपीओ शेखपुरा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!