बच्चे के गले से लॉकेट काटते उचक्का धराया, लोगों ने पकड़कर पुलिस को सौंपा।
संवाददाता शुभम कुमार भागलपुर/बिहार
भागलपुर के कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित डीएन सिंह रोड में उस समय हड़कंप मच गया जब एक उचक्का बच्चे के गले से लॉकेट काटते हुए पकड़ा गया। घटना के बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई बताया जा रहा है कि नाथनगर निवासी रीना देवी अपने बच्चे के साथ खरीदारी करने डीएन सिंह रोड आई थीं इसी दौरान भीड़भाड़ का फायदा उठाकर एक उचक्का बच्चे के गले से लॉकेट काटकर भागने की कोशिश करने लगा लेकिन आसपास मौजूद लोगों की नजर उस पर पड़ गई और लोगों ने उसे दौड़ाकर पकड़ लिया उचक्का के पकड़े जाने के बाद लोगों में आक्रोश फैल गया गुस्साए लोगों ने उसकी जमकर पिटाई कर दी। घटना की सूचना तत्काल कोतवाली थाना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को भीड़ के चंगुल से छुड़ाकर अपने कब्जे में ले लिया पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है
बाइट — रिना देबी
