जमीनी विवाद में हुई हत्याकांड का सफल उद्भेदन, शूटर एवं लाईनर सहित 03 अपराधी गिरफ्तार.

जमीनी विवाद में हुई हत्याकांड का सफल उद्भेदन, शूटर एवं लाईनर सहित 03 अपराधी गिरफ्तार.

संवाददाता शुभम कुमार भागलपुर/बिहार

दिनांक-03.06.2026 की रात्रि में गोपालपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत पोखरिया चौक के समीप मोटरसाईकिल सवार अज्ञात अपराधिकर्मियों द्वारा प्रॉपर्टी डीलर श्याम साह की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।

इस संबंध में मृतक की पत्नी के आवेदन के आधार पर नवगछिया थाना कांड संख्या-187/26 सुसंगत धाराओं में दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ किया गया।

कांड की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक, नवगछिया के निर्देशानुसार अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, के नेतृत्व में एक विशेष टीम (SIT) का गठन किया गया। जिसमें अंचल निरीक्षक नवगछिया, थानाध्यक्ष गोपालपुर / रंगरा एवं डी०आई०यू० टीम को शामिल किया गया।

उक्त गठित टीम द्वारा CCTV फूटेज का गहन अवलोकन, मानवीय एवं तकनीकी अनुसंधान के आधार पर घटना में संलिप्त अपराधकर्मी / शूटर 1. गुड्डू कुमार पे०-अम्बिका सिंह साकिन-मनोहरपुर थाना-भवानीपुर एवं लाईनर 2. सुधांशु कुमार पे०-चतुरी साह 3. अभिषेक उर्फ बमबम कुमार पे०-प्रेमलाल साह सा०-पोखरिया थाना-गोपालपुर दोनों जिला-भागलपुर को घटना में प्रयुक्त मोबाईल के साथ गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार अपराधकर्मियों ने पूछताछ के दौरान कांड में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है।

अनुसंधान एवं अभियुक्तों से पूछताछ के क्रम में यह तथ्य प्रकाश में आया है कि मृतक श्याम साह एवं उसके गोतिया मणिकांत साह (पे०-बालेश्वर साह), सुधांशु तथा अभिषेक उर्फ बमबम कुमार के बीच पूर्व के जमीनी विवाद के कारण योजनाबद्ध तरीके हत्या की साजिश रची गई तथा मणिकांत साह द्वारा 05 लाख रूपये की सुपारी तय कर अन्य सहयोगियों के साथ मिलकर उक्त हत्या की घटना को अंजाम दिलाया गया।

कांड के सफल उद्भेदन एवं अभियुक्तों की गिरफ्तारी में शामिल सभी पुलिस पदाधिकारी एवं कर्मियों को पुरस्कृत किया जा रहा है।

कांड में संलिप्त अन्य अपराधकर्मियों की भी पहचान कर ली गई है। जिनकी गिरफ्तारी हेतु लगातार छापामारी जारी है।

गिरफ्तारीः-

1. गुड्डू कुमार पे०-अम्बिका सिंह सा०-मनोहरपुर थाना-भवानीपुर जिला-भागलपुर।

2. सुधांशु कुमार पे०-चतुरी साह सा०-पोखरिया थाना-गोपालपुर जिला-भागलपुर।

3. अभिषेक उर्फ बमबम कुमार पे०-प्रेमलाल साह सा०-पोखरिया थाना-गोपालपुर जिला-भागलपुर।

बरामदगीः-

1. घटना में प्रयुक्त मोबाईल-02

गुड्डू कुमार का अपराधिक इतिहासः-

1. भवानीपुर थाना कांड सं0-01/25 धारा-191 (2)/191 (3)/190/333/109/103/125 (ए)/352 बी०एन०एस० एवं 27 आर्म्स एक्ट ।

सुधांशु कुमार का अपराधिक इतिहासः-

1. गोपालपुर थाना कांड सं0-221/25 धारा-30 (ए) बिहार मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधि० ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!