छत्तीसगढ़: मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 जनसेवा की दिशा में बड़ा कदम – लोकनाथ बंजारे
*रायपुर* | छत्तीसगढ़ की विष्णुदेव साय सरकार द्वारा सुशासन, पारदर्शिता और जनसेवा के संकल्प को साकार करते हुए शुरू की गई मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 आमजन के हित में एक महत्वपूर्ण और सराहनीय पहल है।
भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश पदाधिकारी *लोकनाथ बंजारे* ने कहा कि यह व्यवस्था प्रदेश के प्रत्येक नागरिक को अपनी समस्या, शिकायत अथवा सुझाव सीधे दर्ज कराने का अवसर देती है। इसके माध्यम से समस्याओं का समयबद्ध और प्रभावी निराकरण सुनिश्चित किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 शासन और जनता के बीच विश्वास एवं संवाद का सशक्त सेतु बनेगी। अब नागरिकों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए विभिन्न कार्यालयों के अनावश्यक चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। एक फोन कॉल के माध्यम से ही शिकायत दर्ज होकर उसके निराकरण की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।
लोकनाथ बंजारे ने आगे कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रदेश सरकार सुशासन, पारदर्शिता और जवाबदेही को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए जनकल्याण के लिए निरंतर कार्य कर रही है। मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 इसी सोच का परिणाम है, जो आमजन को सशक्त बनाने और शासन को अधिक संवेदनशील एवं उत्तरदायी बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
उन्होंने प्रदेशवासियों से अपील की कि वे अपनी वास्तविक समस्याओं एवं शिकायतों के समाधान के लिए मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 का अधिक से अधिक उपयोग करें और सुशासन को मजबूत बनाने में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करे
संवाददाता -महेंद्र सिंह राय
