दिघलबैंक प्रखंड परिसर में सहयोग शिविर का आयोजन , 22 विभागों के लगे काउंटर , निरीक्षक करने पहुंचे विधायक, लोगों की समस्याओं का हुआ समाधान
प्रदीप शर्मा ठाकुरगंज
पूरे बिहार में सहयोग शिविर का हो रहा आयोजन इसी क्रम में किशनगंज जिले के दिघलबैंक प्रखंड परिसर में “विकसित भारत समृद्ध बिहार” अभियान के तहत गुरुवार को सहयोग शिविर का आयोजन किया गया। प्रखंड परिसर में लगे इस शिविर में 22 विभागों ने अपने काउंटर लगाए, जहाँ आम लोगों की समस्याओं का समाधान किया गया और सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। सहयोग शिविर निरीक्षण करने ठाकुरगंज विधानसभा के विधायक गोपाल कुमार अग्रवाल पहुंचे , जहां उन्होंने प्रखंड परिसर में फल देने वाली अमरूद का पेड़ लगाए और लोगो को पेड़ लगाने के लिए जागरूक किए जिसके बाद उन्होंने सभी काउंटरों पर जाकर आवेदनों की समीक्षा की। विधायक ने इस अवसर पर कहा कि सहयोग शिविर केंद्र और राज्य सरकार की एक महत्वाकांक्षी योजना है, जिससे आम लोगों की समस्याओं का सरलता से समाधान हो रहा है। उन्होंने अधिकारियों को शेष आवेदनों का शीघ्र निष्पादन करने का निर्देश दिया। इस मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचल अधिकारी, जीविका समूह के अधिकारी, परिवहन पदाधिकारी आदि मौजूद थे
