21 लीटर देशी शराब के साथ किया गया गिरफ्तार।
रिपोर्ट – अमित कुमार भागलपुर/ बिहार
भागलपुर वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार भागलपुर जिले में युवाओं को नशे के दुष्प्रभाव से बचाने एवं मादक पदार्थों के अवैध व्यापार पर प्रभावी रोक लगाने हेतु “स्वस्थ युवा स्वस्थ भागलपुर” नामक विशेष महाअभियान प्रारंभ किया गया है। जिसके तहत अवैध शराब, मादक पदार्थ आदि की बरामदगी हेतु हॉट-स्पॉट पर छापामारी की जा रही है। इसी क्रम में पुलिस को गुप्त सूचना प्राप्त हुई की सुलतानगंज थानान्तर्गत मोतीचक स्थित अभिषेक आंनद उर्फ राजा के द्वारा अपने घर पर अवैध शराब का संग्रह कर खरीद-बिक्री किया जा रहा है। उक्त सूचना के सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु वरीय पुलिस अधीक्षक, भागलपुर के निर्देशन में, नगर पुलिस अधीक्षक, भागलपुर के निगरानी में तथा अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी विधि व्यवस्था, भागलपुर एंव सुलतानगंज थानाध्यक्ष के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया।कल्प हमारा ।उक्त गठित टीम के द्वारा सुलतानगंज थानान्तर्गत मोतीचक स्थित अभिषेक आंनद उर्फ राजा के घर पर विधिवत् छापामारी किया गया जहाँ तलाशी के दौरान इनके घर से 506.75 लीटर विदेशी शराब तथा 21 लीटर देशी शराब के साथ अभिषेक आंनद उर्फ राजा के साथ जितेन्द्र प्रसाद शर्मा दोनो को विधिवत् गिरफ्तार किया गया। इस संबंध में आवश्यक पुछ-ताछ करते हुए सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर अग्रतर कार्रवाई की जा रही है।
अतुलेश झा
सिटी एस पी भागलपुर।
