सोनमन महादेव मंदिर में जे पी सेनानी के जिला अध्यक्ष ने आपातकालीन बैठक किया।
रिपोर्ट – अमित कुमार भागलपुर/ बिहार।
बाँका जिला अंतर्गत दिनांक 12 /जुलाई /2026 को एक बैठक अमरपुर के सोनमन नाथ महादेव मंदिर परिसर मे जिलाध्यक्ष शशि शेखर चौधरी की अध्यक्षता में की गई ।प्रांतीय मिडिया प्रभारी अजय कांत मिश्रा ने सदस्यों की संख्या कम रहने पर खेद व्यक्त किया। साथ ही साथ अगली बैठक इसी माह के 29, 07,2026 को रखी गई है जिसकी सुचना प्रखंड के चारों ओर माइक के द्वारा बैठक के चार दिन पूर्व कर दी जाएगी।जे पी सम्पूर्ण क्रांति मंच की बैठक में तीन बार लगातार अनुपस्थित रहने वाले सदस्यों को परेशानी हो सकती हैं ।ऐसे लोगों को प्रखंड अध्यक्ष अपनी सहमति प्रदान नहीं करेंगे। सभी सदस्यों से संगठित रहने की अपील की गई है। बैठक में बहुत से सदस्यों ने भाग लिया वहीं कल की बैठक धोरैया के पटवा के गायत्री मंदिर में बैठक रखी गई है सभी सेनानियों एवं इनके परिवारों से अनुरोध है कि समय पर पहुंचकर बैठक को सफल बनाएं।आज इस बैठक में राम विलास पंजीयरा, रविंद्र कापरी , रविन्द्र चौधरी, साधना देवी, रिंकू देवी, बिनोद झा. निर्मला देवी मानिक साह, शंकर शर्मा, सीता राम सिंह, शकुंतला देवी, ओम प्रकाश तिवारी, इत्यादि मौजुद थें।
