भागलपुर में जदयू की नई जिला कमेटी का गठन, मंत्री श्रवण कुमार ने 72 सदस्यीय टीम की सूची की जारी

डेस्क/बिहार
लोकेशन/भागलपुर
रिपोर्ट/अमित कुमार
9798944940

जदयू पार्टी के श्री श्रवण कुमार, नेता, विधायक दल, जनता दल (यूनाइटेड) सह मंत्री, ग्रामीण विकास विभाग तथा सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, बिहार सरकार के भागलपुर आगमन पर जदयू के जिलाध्यक्ष विवेकानंद गुप्ता के नेतृत्व में पार्टी के पदाधिकारियों, नेताओं एवं कार्यकर्ताओं द्वारा फूलमाला, पुष्पगुच्छ एवं अंगवस्त्र भेंट कर उनका भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।

भागलपुर जिला जदयू ने इस अवसर पर माननीय मंत्री श्री श्रवण कुमार ने जदयू की 72 सदस्यीय जिला कमेटी–2026 की अधिसूचित सूची को विधिवत जारी किए।

जदयू जिलाध्यक्ष विवेकानंद गुप्ता ने कहा कि जिला कमेटी का गठन संगठन को और अधिक सशक्त एवं सक्रिय बनाएगा।

मंत्री श्रवण कुमार ने स्वागत एवं सम्मान के लिए पार्टी के सभी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि जनता दल (यूनाइटेड) संगठन की मजबूती ही उसकी सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने नवगठित जिला कमेटी के सभी सदस्यों को शुभकामनाएं देते हुए आशा व्यक्त की कि सभी पदाधिकारी पूरी निष्ठा, ईमानदारी एवं समर्पण के साथ संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का काम करेंगे।

पूर्व सांसद सुबोध राय, पूर्व विधायक लक्ष्मीकांत मंडल,सुड्डू साईं, महादेव मंडल, शबाना दाऊद, शैलेन्द्र तोमर, रेनू सिंह,प्रदीप कुशवाहा, विजय मंडल ,सीपु मंडल ,सकलदेव मंडल, वीरेंद्र कुमार सिंह, दीपक सिंह ,नंदन राय, संजीव कुमार, शाबान खान ,कुणाल रत्न प्रिय, बृजेश सिंह , प्रिंस कुशवाहा, नासिर अहमद,अनिरुद्ध मंडल, दिवाकर सिंन्हा,मनीष कुमार, विकास कुमार,अवधेश सिंह, एहसान उल राजा डेविड, पीयूष सिंह, फैजल खान के साथ साथ काफी तादाद में नेता एवं कार्यकर्ता
मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!