कटिहार में हथियार बेच रहा युवक गिरफ्तार: बरारी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, देसी कट्टा-कारतूस बरामद

कटिहार में हथियार बेच रहा युवक गिरफ्तार: बरारी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, देसी कट्टा-कारतूस बरामद

संवाददाता मनोज कुमार कटिहार बिहार

कटिहार जिले में अवैध हथियारों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बरारी थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है।
पुलिस ने बलुआ बाजार स्थित एक होटल की आड़ में अवैध हथियार बेच रहे एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। उसके पास से एक देसी कट्टा और दो जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं।
पुलिस अधीक्षक परिचय कुमार ने बताया कि 19 अगस्त की शाम गश्ती के दौरान बरारी थानाध्यक्ष को गुप्त सूचना मिली थी।
सूचना के अनुसार, बलुआ बाजार में एक व्यक्ति होटल की आड़ में अवैध हथियारों की खरीद-बिक्री कर रहा था।

एक देसी कट्टा और दो जिंदा कारतूस बरामद

इस सूचना के सत्यापन और आवश्यक कार्रवाई के लिए थानाध्यक्ष बरारी ने पुलिस बल के साथ बलुआ बाजार में छापेमारी की।
छापेमारी के दौरान एक व्यक्ति पुलिस को देखकर भागने का प्रयास करने लगा, जिसे पुलिस बल की मदद से खदेड़कर पकड़ लिया गया।
पूछताछ में पकड़े गए व्यक्ति ने अपनी पहचान रंजीत कुमार चौधरी (38) पुत्र स्वर्गीय राजेंद्र चौधरी, निवासी बलुआ बाजार, थाना बरारी, जिला कटिहार के रूप में बताई।

जिले में लगातार जारी रहेगा अभियान

पुलिस ने उसकी दुकान की तलाशी ली, जहां से एक देसी कट्टा और दो जिंदा कारतूस बरामद हुए।
इसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर थाने लाया गया। इस मामले में संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
कटिहार पुलिस ने दोहराया है कि जिले में अवैध हथियारों और अपराध के खिलाफ उनका अभियान लगातार जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!