मध्य विद्यालय जगदीशपुर में मनाया गया कृष्ण जन्मोत्सव

मध्य विद्यालय जगदीशपुर में मनाया गया कृष्ण जन्मोत्सव

रिपोर्ट संजीव कुमार शर्मा भागलपुर बिहार

मध्य विद्यालय जगदीशपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की पूर्व संध्या पर जन्मोत्सव मनाया गया जिसमें कृष्ण, राधा और गोपी के परिधान में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित हुआ। इसके पूर्व चेतना सत्र में प्रधानाध्यापक आशुतोष चंद्र मिश्र ने बच्चे , शिक्षक तथा बच्चों के माध्यम से सभी अभिभावकों को जन्माष्टमी की शुभकामना देते हुए कहा कि हम सभी को गीता के उपदेश को आत्मसात करते हुए कर्मयोगी बनने का प्रयास करना चाहिए तभी उत्सव मनाना सार्थक होगा । अभी हमारा सिर्फ और सिर्फ एक कर्म है कि अच्छी तरह से सीखने और सिखाने की प्रक्रिया सम्पन्न करें। सभी निष्ठा और कर्तव्य भाव से अपने कर्म करें । कार्यों को बिना किसी मोह या स्वार्थ के पूरा करना चाहिए। साथ ही संबोधित करते हुए कहा कि हमें अपने मन को वश में रखना चाहिए क्योंकि मन ही मनुष्य का सबसे बड़ा मित्र है और शुत्र भी । सांस्कृतिक कार्यक्रम में वार्डेन सपना कुमारी , शिक्षिका वीणा कुमारी , प्रतिमा मिश्रा , शाहिना खातून तथा फूल कुमारी सहयोग प्रदान किए। इस अवसर विद्यालय के सभी शिक्षक और छात्र छात्राएं उपस्थित रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!