भागलपुर में बिजली संकट पर सड़कों पर संग्राम! दो दिन से अंधेरे में हरिजन टोला, गुस्साए लोगों ने किया रोड जाम, घंटों मचा बवाल

भागलपुर में बिजली संकट पर सड़कों पर संग्राम! दो दिन से अंधेरे में हरिजन टोला, गुस्साए लोगों ने किया रोड जाम, घंटों मचा बवाल

रिपोर्ट संजीव कुमार शर्मा भागलपुर बिहार

भागलपुर में बिजली की कटौती को लेकर लोगों का गुस्सा अब सड़क पर उतर आया है बबरगंज थाना क्षेत्र के हरिजन टोला में पिछले दो दिनों से बिजली आपूर्ति बाधित रहने से स्थानीय लोगों का आक्रोश फूट पड़ा परेशान लोगों ने सड़क जाम कर जमकर हंगामा किया घंटों चले विरोध-प्रदर्शन के कारण इलाके में आवागमन प्रभावित रहा। सूचना मिलने के बाद स्थानीय विधायक रोहित पांडेय मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाकर शांत कराया वीओ— भागलपुर के बबरगंज थाना क्षेत्र स्थित हरिजन टोला में बिजली संकट ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार, पिछले दो दिनों से इलाके में बिजली नहीं रहने के कारण आम जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो गया। उमस भरी गर्मी के बीच बिजली गुल रहने से बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।बिजली की समस्या से नाराज स्थानीय लोगों ने सड़क पर उतरकर विरोध जताया देखते ही देखते लोगों की भीड़ जमा हो गई और सड़क जाम कर दिया गया प्रदर्शनकारियों ने बिजली विभाग के खिलाफ नाराजगी जाहिर की और जल्द से जल्द बिजली आपूर्ति बहाल करने की मांग की। इस दौरान सड़क पर घंटों हंगामा चलता रहा, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को भी परेशानी उठानी पड़ी।स्थानीय लोगों का कहना था कि लगातार दो दिनों से बिजली नहीं रहने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हुआ लोगों ने आरोप लगाया कि शिकायतों के बाद भी बिजली विभाग की ओर से तत्काल राहत नहीं दी गई, जिसके कारण उन्हें सड़क पर उतरने के लिए मजबूर होना पड़ा इसी बीच मामले की जानकारी मिलने पर विधायक रोहित पांडेय मौके पर पहुंचे विधायक ने प्रदर्शन कर रहे लोगों से बातचीत की और उनकी समस्याएं सुनीं। उन्होंने लोगों को शांत कराते हुए भरोसा दिलाया कि बिजली विभाग के अधिकारियों से इस मामले में बात हुई है और जल्द ही बिजली आपूर्ति बहाल कराई जाएगी
विधायक के आश्वासन के बाद लोगों का आक्रोश कुछ कम हुआ हालांकि, स्थानीय लोगों की निगाहें अब बिजली विभाग की कार्रवाई पर टिकी हैं सवाल यह है कि आखिर दो दिनों से अंधेरे में रहने को मजबूर हरिजन टोला के लोगों को बिजली कब मिलेगी?अब देखना होगा कि विधायक के आश्वासन के बाद बिजली विभाग कितनी जल्दी हरिजन टोला में बिजली बहाल करता है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!