जगदीशपुर में तीन दिवसीय गणेश पूजा शुरू, गणपति बप्पा की प्रतिमा स्थापित
रिपोर्ट संजीव कुमार शर्मा भागलपुर बिहार
जगदीशपुर बाजार स्थित दुर्गा स्थान में श्रीश्री 108 नवयुवक संघ गणेश पूजा समिति की ओर से सोमवार से तीन दिवसीय गणेश पूजा का शुभारंभ हुआ। पूजा को लेकर भगवान गणेश की 15 फीट ऊंची प्रतिमा स्थापित की गई है। पूजा स्थल को आकर्षक ढंग से सजाया गया है।
समिति की ओर से वर्ष 2013 से लगातार गणेश पूजा का आयोजन किया जा रहा है। पूजा को लेकर समिति के सदस्यों और श्रद्धालुओं में उत्साह है। तीन दिनों तक श्रद्धालु भगवान गणेश की पूजा-अर्चना करेंगे। आयोजन को सफल बनाने में राहुल राज, शिवम कुमार, राजदीप, गोलू, हिमांशु, कुंदन समेत समिति के अन्य सदस्य सक्रिय हैं।
वहीं, जगदीशपुर हाट में नव चेतना जागृति क्लब की ओर से 14वें वर्ष गणेश पूजा का आयोजन किया गया। पूजा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। पंडित सोनू झा ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कराई। आयोजन में क्लब के संरक्षक रोहित राज, अध्यक्ष रूपेश, कोषाध्यक्ष अनंत राज, सलाहकार यश राज और निखिल राज समेत अन्य सदस्य सक्रिय रहे।
