गोराडीह राहत शिविर में भोजन के लिए इंतजार, 400 बाढ़ पीड़ितों को दोपहर तक नहीं मिला खाना
रिपोर्ट संजीव कुमार शर्मा भागलपुर बिहार
भागलपुर बाढ़ के कारण जिले के कई पंचायतों के ग्रामीण आपदा की मार झेल रहे हैं इसी बीच गोराडीह प्रखंड के उस्तु पंचायत स्थित बाढ़ राहत शिविर में जिला प्रशासन की व्यवस्था पर सवाल उठे राहत शिविर में राशन उपलब्ध होने के बावजूद खाना बनाने के लिए जलावन की व्यवस्था नहीं होने के कारण करीब 400 बाढ़ पीड़ितों को दोपहर तक भोजन नहीं मिल सका मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने बताया कि राहत शिविर में भोजन बनाने के लिए आवश्यक राशन तो मौजूद था,लेकिन जलावन नहीं होने के कारण समय पर खाना नहीं बन पाया मामले की जानकारी मिलने पर समाजसेवी छोटू यादव राहत शिविर पहुंचे और वहां की स्थिति का जायजा लिया उन्होंने अपने निजी कोष से खाना बनाने के लिए घरेलू गैस सिलेंडर उपलब्ध कराया, जिसके बाद भोजन बनाने की व्यवस्था शुरू की गई
इसके बाद छोटू यादव ने गोराडीह प्रखंड के कई बाढ़ प्रभावित गांवों का निरीक्षण किया उन्होंने बताया कि गांवों से बाढ़ का पानी धीरे-धीरे उतरने लगा है, लेकिन पानी घटने के बाद कई इलाकों में बदबू फैल रही है इससे विभिन्न प्रकार की बीमारियों के फैलने की आशंका बनी हुई है उन्होंने जिला प्रशासन से बाढ़ प्रभावित हर गांव में मेडिकल कैंप लगाने और ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव कराने की मांग की है, ताकि ग्रामीणों को बीमारी से बचाया जा सके।
