डेस्क/बिहार
लोकेशन/भागलपुर
रिपोर्ट/अमित कुमार
9798944940
भागलपुर: घर में शॉर्ट सर्किट से सिलेंडर में लगी आग, ढाई लाख का सामान जलकर खाक, दमकल ने पाया काबू
भागलपुर औद्योगिक प्रक्षेत्र थाना क्षेत्र अंतर्गत बरारी पंचायत वार्ड नंबर 04 जियाउद्दीनपुर चौका मे अरविंद ठाकुर के घर में शॉर्ट सर्किट की चिंगारी से सिलेंडर में आग लग गई, जिससे देखते ही देखते घर में रखा सारा सामान जलकर खाक हो गया।प्राप्त जानकारी के अनुसार, सुबह में अचानक बिजली के शॉर्ट सर्किट से निकली चिंगारी गैस सिलेंडर तक पहुंच गई और तेज धमाके के साथ आग भड़क गई। घर से उठती लपटों को देख आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना दमकल विभाग और औद्योगिक प्रक्षेत्र थाना पुलिस को दी।सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया,लेकिन तब तक घर के अंदर रखा अनाज, कपड़ा, बर्तन, फर्नीचर और अन्य गृहस्थी का सारा सामान जल चुका था।पीड़ित अरविंद ठाकुर ने बताया कि इस अग्निकांड में उनका लगभग ढाई लाख रुपये का सामान जलकर राख हो गया है। परिवार खुले आसमान के नीचे आ गया है।पीड़ित परिवार ने जिला प्रशासन से मुआवजे और सरकारी मदद की गुहार लगाई है। उन्होंने कहा कि गरीब परिवार है, सरकार मदद करे तो फिर से घर बस सकेगा।
