डेस्क/बिहार
लोकेशन/भागलपुर
रिपोर्ट/अमित कुमार
9798944840
भागलपुर के अलीगंज में श्री रामचंद्र ज्वेलर्स के तीसरे ब्रांच का उद्घाटन, धनतेरस-दीपावली पर ग्राहकों को मिलेगा खास ऑफर के साथ कई अन्य सुविधाएं।
भागलपुर के अलीगंज स्थित बौंसी रोड में श्री रामचंद्र ज्वेलर्स के तीसरे ब्रांच का उद्घाटन किया गया। उप महापौर डॉ. सलाउद्दीन हसन, रामचंद्र साह, वार्ड 15 के पार्षद असगर अली और शोरूम के प्रोपराइटर उत्तम कुमार एवं पीयूष कुमार ने संयुक्त रूप से फीता काटकर शोरूम का उद्घाटन किया।इस मौके पर उप महापौर डॉ. सलाउद्दीन हसन ने कहा कि दक्षिणी क्षेत्र में इतना भव्य और बड़ा ज्वेलरी शोरूम पहले नहीं था। इसके खुलने से स्थानीय लोगों को आभूषणों की खरीदारी में काफी सुविधा मिलेगी। उन्होंने शोरूम के प्रोपराइटर को बधाई भी दी।
वहीं शोरूम के प्रोपराइटर उत्तम कुमार साह ने बताया कि धनतेरस और दीपावली के अवसर पर सोने, चांदी और हीरे के आभूषणों की खरीदारी पर ग्राहकों को विशेष छूट के साथ आकर्षक उपहार भी दिए जाएंगे। नए ब्रांच के खुलने से स्थानीय ग्राहकों को आभूषणों की खरीदारी के लिए एक और बेहतर विकल्प मिलेगा।
