भागलपुर में पैसे के लेनदेन में डीजे संचालक की हत्या, दो दोस्त गिरफ्तार, शराब पिलाकर की थी हत्या

डेस्क बिहार भागलपुर
6-11-2026
रिपोर्ट संजीव कुमार शर्मा
भागलपुर बिहार

भागलपुर में पैसे के लेनदेन में डीजे संचालक की हत्या, दो दोस्त गिरफ्तार, शराब पिलाकर की थी हत्या

भागलपुर के अकबरनगर थाना क्षेत्र के गौरीपुर गांव के 18 वर्षीय डीजे संचालक दुर्गेश कुमार हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा किया है। विधि-व्यवस्था डीएसपी नवनीत कुमार ने प्रेस वार्ता कर बताया कि पैसे के लेनदेन के विवाद में दुर्गेश की हत्या की गई थी।डीएसपी ने बताया कि घटना वाले दिन दुर्गेश को घर से बुलाया गया। इसके बाद उसे शराब पिलाई गई और फिर मारपीट कर उसकी हत्या कर दी गई। हत्या के बाद शव को भवनाथपुर बगीचा के पास झाड़ी में फेंक दिया गया था।इस मामले में मृतक के परिजनों के आवेदन पर उसके तीन दोस्तों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अभिषेक और दिलखुश को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस मामले में आगे की जांच कर रही है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!