सांप काटने से युवक की मौत, मायागंज अस्पताल पर इलाज में लापरवाही का गंभीर आरोप

डेस्क बिहार भागलपुर
21-11-2026
रिपोर्ट संजीव कुमार शर्मा
भागलपुर बिहार

सांप काटने से युवक की मौत, मायागंज अस्पताल पर इलाज में लापरवाही का गंभीर आरोप

भागलपुर बांका जिले के अमरपुर में सांप काटने से एक युवक की मौत हो गई मृतक की पहचान दौना गांव निवासी मोहम्मद अमन के रूप में हुई है इस घटना के बादh परिजनों ने भागलपुर के मायागंज अस्पताल प्रबंधन पर इलाज में गंभीर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है।मृतक के भाई मोहम्मद आफताब आलम के अनुसार रात करीब साढ़े आठ बजे अमन को सांप ने काट लिया था आनन-फानन में परिजन उसे इलाज के लिए मायागंज अस्पताल लेकर पहुंचे आरोप है कि अस्पताल में आईसीयू में बेड खाली नहीं होने की बात कहकर अमन को भर्ती नहीं किया गया परिजनों का कहना है कि वे करीब तीन घंटे तक इलाज और भर्ती होने के इंतजार में रहे लेकिन इस दौरान अमन की हालत लगातार बिगड़ती चली गई और आखिरकार उसने दम तोड़ दिया।बताया जा रहा है कि मोहम्मद अमन अपने परिवार का इकलौता बेटा था उसकी मौत से परिवार में मातम पसरा हुआ है परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए पूरे मामले की जांच और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!