बिहपुर में अवैध मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़, भारी मात्रा में हथियार बरामद , दो गिरफ्तार

संवाददाता शुभम कुमार भागलपुर।

भागलपुर जिले के बिहपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है मिली गुप्त सूचना के आधार पर थाना अध्यक्ष बिहपुर के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया टीम ने छापेमारी करते हुए दियारा क्षेत्र में सक्रिय अपराधी अनिल यादव और उसके सहयोगियों द्वारा संचालित इस मिनी फैक्ट्री का खुलासा कर दिया छापेमारी के दौरान पुलिस ने मौके से कई तैयार और अधनिर्मित हथियार बरामद किए। इनमें देसी कट्टा, पिस्टल, कई तरह के कारतूस, मोल्ड, आरा मशीन, ड्रिल मशीन, और हथियार बनाने में इस्तेमाल होने वाले कई उपकरण शामिल हैं। साथ ही बड़ी मात्रा में लोहे के पार्ट्स और रेलवे के पटरी भी मिले जिनका इस्तेमाल हथियार तैयार करने में किया जा रहा था।पुलिस ने दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है अनिल यादव जो भागलपुर जिले के सुलतानगंज थाना क्षेत्र का निवासी है और मो. सुबान अंसारी जो मुंगेर जिले के असरगंज का रहने वाला है। दोनों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत कड़ी कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस का कहना है कि इन अपराधियों का नेटवर्क विस्तृत है और इनके आपराधिक इतिहास की भी जांच की जा रही है। सफल छापेमारी के लिए पुलिस कर्मियों को सम्मानित करने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!