रिपोर्ट – अमरजीत कुमार तिवारी भागलपुर/ बिहार भागलपुर में तीन दिवसीय 12वें रंग महोत्सव का शुभारंभ आज कला केंद्र में दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। यह महोत्सव 20 दिसंबर से 22 दिसंबर तक आयोजित किया जा रहा है। उद्घाटन समारोह में शिक्षाविद राजीव कांत मिश्रा, पूर्व महापौर डॉ. वीणा यादव, डॉ. योगेंद्र, एनहुल होंदा, श्रीप्रकाश चौधरी, तरुण घोष, मनीष यादव, अशोक यादव, महबूब आलम, जीवन जागृति समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अजय कुमार सिंह, प्रशांत विक्रम, तकी अहमद जावेद, संगीता दास, जयंत जलद, कपिल देव रंग एवं पंकज कुमार झा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर महोत्सव का उद्घाटन किया।
12वें रंग महोत्सव में बिहार सहित देश के नौ राज्यों—मणिपुर, असम, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, झारखंड, ओडिशा, मध्य प्रदेश एवं बिहार—के कलाकार अपनी रंगमंचीय प्रस्तुतियों से दर्शकों को रूबरू कराएंगे।
महोत्सव की शोभा बढ़ाने के लिए बिहार विधानसभा अध्यक्ष प्रेम कुमार, भाजपा जिला अध्यक्ष संतोष शाह, श्वेता सिंह एवं प्रीति शेखर भी उपस्थित रहे। आयोजन समिति की ओर से विधानसभा अध्यक्ष प्रेम कुमार का समिति के उपाध्यक्ष श्री प्रकाश और सचिव तरूण घोष के द्वारा अंगवस्त्र और मोमेंटो देकर भव्य स्वागत किया गया।
यह रंग महोत्सव न केवल रंगमंचीय कलाकारों को एक साझा मंच प्रदान कर रहा है, बल्कि भागलपुर की सांस्कृतिक पहचान को भी राष्ट्रीय स्तर पर सशक्त रूप से प्रस्तुत कर रहा है।
