संवाददाता शुभम कुमार भागलपुर/ बिहार
भागलपुर से है जहां बिहार राज्य भूमि सुधार कर्मचारी संघ के बैनर तले राजस्व कर्मचारी एक दिवसीय धरना पर बैठ गए। धरना जिलाधिकारी कार्यालय के पीछे आयोजित किया गया जिसमें बड़ी संख्या में राजस्व कर्मचारियों ने हिस्सा लिया।
धरना दे रहे कर्मचारियों की मुख्य मांग है कि राज्य के सभी राजस्व कर्मचारियों को अभिलंब उनके गृह जिला में पदस्थापन किया जाए। कर्मचारियों का कहना है कि लंबे समय से दूर-दराज के जिलों में तैनाती के कारण उन्हें पारिवारिक और मानसिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है इसके साथ ही कर्मचारियों ने ग्रेड पे बढ़ाने की मांग भी जोरशोर से उठाई। उनका कहना है कि वर्तमान में मिलने वाला 1900 रुपये का ग्रेड पे काफी कम है जिसे बढ़ाकर 2800 रुपये किया जाए। कर्मचारियों का आरोप है कि उनकी मांगें वर्षों से लंबित हैं लेकिन अब तक कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया है।संघ के पदाधिकारियों ने चेतावनी दी है कि यदि सरकार ने जल्द मांगों पर सकारात्मक पहल नहीं की तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा
बाइट — अमित कुमार राजस्व कर्मचारी सबौर
बाइट –ललिता कुमारी राजस्व कर्मचारी
