आज दिनांक 13.03.2026 को प्रियदर्शनी भवन, शेरमारी बाजार ,पीरपैंती में जनता दल (यूनाइटेड), भागलपुर के नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष विवेकानंद गुप्ता का भव्य स्वागत एवं अभिनंदन समारोह का आयोजन जदयू प्रखंड अध्यक्ष रवि शंकर सिन्हा के अध्यक्षता तथा गोपाल सिन्हा के संचालन में किया गया

आज दिनांक 13.03.2026 को प्रियदर्शनी भवन, शेरमारी बाजार ,पीरपैंती में जनता दल (यूनाइटेड), भागलपुर के नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष विवेकानंद गुप्ता का भव्य स्वागत एवं अभिनंदन समारोह का आयोजन जदयू प्रखंड अध्यक्ष रवि शंकर सिन्हा के अध्यक्षता तथा गोपाल सिन्हा के संचालन में किया गया।

रिपोर्ट – अमित कुमार भागलपुर /बिहार ।

भागलपुर जिलाध्यक्ष गुप्ता के शेरमारी चौक पर पहुंचते ही सैकड़ो की तादाद में एनडीए कार्यकर्ताओं ने ‘जिंदाबाद’ का नारा लगाते हुए उनका स्वागत किया ।वहां से कार्यकर्ताओं के साथ पदयात्रा करते हुए, वे बुढ़िया काली मंदिर में जाकर काली माता का पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिए तत्पश्चात समारोह स्थल पर पहुंचे।
समारोह के दौरान श्री गुप्ता जी को पुष्पगुच्छ, अंगवस्त्र एवं माला पहनाकर सम्मानित किया गया। कार्यकर्ताओं में इस अवसर पर विशेष उत्साह और उमंग देखने को मिला।
अपने संबोधन में श्री विवेकानंद गुप्ता जी ने सभी कार्यकर्ताओं और नेताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे संगठन को मजबूत बनाने, कार्यकर्ताओं को साथ लेकर चलने तथा जनता की समस्याओं के समाधान के लिए निरंतर कार्य करते रहेंगे।

वरिष्ठ नेता सुड्डू साईं ने कहा ने श्री विवेकानंद गुप्ता जी के संगठनात्मक अनुभव, सक्रियता तथा पार्टी के प्रति समर्पण सराहनीय है।
जिला प्रवक्ता शैलेन्द्र तोमर ने कहा कि उनके नेतृत्व में पार्टी संगठन की नीतियों और सिद्धांतों को जन-जन तक पहुँचाने का कार्य तेजी से होगा।

जदयू के वरिष्ठ नेता सुड्डू साईं, जिला प्रवक्ता शैलेन्द्र तोमर ,कार्यालय प्रभारी प्रदीप कुशवाहा, सदस्य राज्य खाद्य आयोग महादेव मंडल, पूर्व जिलाध्यक्ष अति पिछड़ा प्रकोष्ठ गोपाल मंडल, जिला उपाध्यक्ष संजय सिन्हा, जिला अध्यक्ष श्रम एवं तकनीकी प्रकोष्ठ राजीव सिन्हा, भाजपा नेता मनोज शास्त्री ,भाजपा प्रखंड अध्यक्ष हरेराम शर्मा , लोजपा प्रखंड अध्यक्ष सौरभ शाह, बिनोद यादव के साथ-साथ काफी तादाद में एनडीए के कार्यकर्तागण मौजूद थे।

एकचारी पंचायत के मुखिया अगहनु मंडल जी के द्वारा धन्यवाद ज्ञापन करके कार्यक्रम का समापन किया गया। इस आयोजन ने पार्टी कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा और उत्साह का संचार किया।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!