सिंहनान पंचायत के खुशहालपुर गांव स्थित ‘अथर्व पब्लिक स्कूल’ में वार्षिकोत्सव कार्यक्रम का शानदार आयोजन ।

सिंहनान पंचायत के खुशहालपुर गांव स्थित ‘अथर्व पब्लिक स्कूल’ में वार्षिकोत्सव कार्यक्रम का शानदार आयोजन ।

कार्यक्रम में पहुँचे पूर्व सांसद सह पूर्व विधायक भूदेव चौधरी, पूर्व जज व शिक्षा जगत के कई गणमान्य लोग।

रिपोर्ट – अमरजीत कुमार तिवारी भागलपुर/बिहार।

भागलपुर/बांका: बांका जिले के रजौन प्रखंड क्षेत्र सिंहनान पंचायत के खुशहालपुर गांव स्थित चर्चित अथर्व पब्लिक स्कूल में रविवार को वार्षिकोत्सव कार्यक्रमन का शानदार आयोजन हुआ। इस कार्यक्रम में शिक्षाविद, कानूनविद, समाजसेवी, चिकित्सक, खिलाड़ी सहित अन्य व्यक्तियों की गरिमामयी मौजूदगी
रही । कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि सेवानिवृत्त अपर जिला न्यायाधीश कृष्ण कुमार अग्रवाल, क्षेत्रीय शिक्षा उपनिदेशक भागलपुर प्रमंडल भागलपुर अहसन, पूर्व सांसद सह पूर्व विधायक भूदेव चौधरी, सह, विद्यालय के चेयरमैन उदय कुमार सिंह, निदेशक संदीप कुमार, प्रधानाध्यापिका प्रियंका प्रियदर्शिनी,शिवमणि वेलफेयर सोसायटी के सचिव शिवपूजन सिंह सहित अन्य ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलन व फीता काटकर किया गया। कार्यक्रम में आए हुए सभी गणमान्य अतिथयो का विद्यालय प्रबंधन द्वारा डायरी, अंग-वस्त्र व बुके देकर सम्मानित किया गया।वहीं इस कार्यक्रम में स्कूली बच्चों ने स्वागत गीत और सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति देकर मौजूद सभी अथितियों का दिल जीत लिया। सभी वक्ताओं ने ‘अथर्व पब्लिक स्कूल’ के उपलब्धि का प्रशंसा किया।
पूर्व सांसद व विधायक भूदेव चौधरी ने अपने अंदाज में अभिभावकों को विद्यालय के प्रति प्रोत्साहित किया। वहीं मुख्य अतिथि सेवानिवृत्त अपर जिला न्यायाधीश कृष्ण कुमार अग्रवाल ने विद्यालय प्रबंधन की प्रशंसा की तथा बदलते दौर के लिए इसे अति आवश्यक बताया। वहीं समाजसेवी ,शिक्षिका सह कवित्री सुमन सोनी व मुख्यमंत्री से सम्मानित पूजा रॉय ने भी स्कूल की काफी प्रशंसा की। वहीं डॉ० एके सिंह ने कहा कि कम एवं उचित खर्च पर क्षेत्र को शिक्षित करने वाले अथर्व पब्लिक स्कूल क्षेत्र के लिए एक मिसाल है। वहीं मंच पर मौजूद कई वक्ताओं ने अपने संबोधन में स्कूल की प्रशंसा की। इस दौरान निदेशक संदीप कुमार ने विद्यालय का प्रोग्रेस रिपोर्ट पेश किया जबकि स्कूल के चेयरमैन उदय कुमार सिंह ने आए हुए अतिथियों का अभिनंदन और आभार व्यक्त किया। चैयरमैन उदय कुमार सिंह ने पत्रकारों को बताया कि हम अपने स्कूल में बच्चों को शिक्षित करते हैं ना कि पेरेंट्स को, हम अपने स्कूल में प्रत्येक महीने पेरेंट्स मीटिंग का अरेंज करते हैं ताकि पेरेंट्स खुद आकर बच्चों के प्रोग्रेस पर स्वयं चर्चा कर बताए कि स्थिति क्या है। वहीं स्कूल की प्राचार्य प्रियंका प्रियदर्शिनी ने अभिभावकों को आश्वस्त किया कि विद्यालय आधुनिक शिक्षा देने के लिए दृढ़-संकल्पित है। विद्यालय प्रबंधन द्वारा बेहतर प्रदर्शन करने वाले छात्र- छात्राओं को सम्मानित किया गया। अभिभावकों ने भी विद्यालय के शिक्षण, निर्देशन और प्रबंधन का प्रशंसा किया । इस दौरान मंच संचालन प्रधानाध्यापिका प्रियंका प्रियदर्शिनी ने किया।वहीं पूरे कार्यक्रम के दौरान बेहतरीन व्यवस्था को लेकर स्कूल के सारे शिक्षक तत्परता से लगें देखे गए। तत्पश्चात अथर्व पब्लिक स्कूल के निदेशक संदीप कुमार सिंह ने पत्रकारों को जानकारी देते हुए बताया कि यहां नर्सरी से बारहवीं कक्षा तक की पढ़ाई होती है, इसके अलावे छात्र-छात्राओं के लिए अलग हॉस्टल की व्यवस्था है। गरीब बच्चों के लिए एड्मिसन में अभी छूट दी जा रही है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!