टेढ़ागाछ प्रखंड के अलग-अलग हिस्सों में मूसलाधार बारिश के साथ ओलावृष्टि
टेढ़ागाछ प्रखंड के विभिन्न इलाकों में सोमवार को अचानक मौसम बदल गया और मूसलाधार बारिश के साथ ओलावृष्टि हुई। तेज बारिश और ओले पड़ने से कुछ देर के लिए जनजीवन प्रभावित हो गया।
बारिश के कारण सड़कों पर पानी जमा हो गया, वहीं खेतों में भी पानी भरने से किसानों की चिंता बढ़ गई है। स्थानीय लोगों के अनुसार तेज हवा के साथ हुई इस बारिश ने मौसम को अचानक ठंडा कर दिया।
ग्रामीण क्षेत्रों में लोग बारिश से बचने के लिए घरों में दुबकने को मजबूर हो गए, जबकि कुछ स्थानों पर ओले गिरने की भी खबर है। वहीं कई जगह फसलों को भी नुकसान होने की आशंका जताई जा रही है।
रिपोर्टर मुजाहीर
