मिड-डे मील खाने से बच्चों की तबीयत बिगड़ी, विधायक मिथुन यादव ने स्कूल पहुंचकर की जांच।
संवाददाता शुभम कुमार भागलपुर/बिहार
भागलपुर जिले के जगदीशपुर प्रखंड के प्राथमिक विद्यालय गंगोता मैदान शाहजंगी में बुधवार को मिड-डे मील खाने के बाद कई बच्चों की तबीयत अचानक बिगड़ गई। बताया जा रहा है कि भोजन करने के कुछ ही देर बाद तीन दर्जन से अधिक बच्चों को पेट दर्द, उल्टी और चक्कर की शिकायत होने लगी। स्थिति गंभीर होते देख सभी बच्चों को तुरंत एंबुलेंस के जरिए भागलपुर सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया।घटना के बाद आज नाथनगर के विधायक मिथुन यादव स्कूल पहुंचे और पूरे मामले की जांच की। इस दौरान उनके साथ शाहजंगी पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि मो. सेराज, वार्ड सदस्य, स्कूल के प्रधानाध्यापक, शिक्षक और स्थानीय ग्रामीण भी मौजूद रहे।मौके पर विधायक ने बच्चों और ग्रामीणों से घटना की जानकारी ली और संबंधित एजेंसी पर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि बच्चों की सेहत के साथ किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी
बाइट — मिथुन यादव विधायक नाथनगर भागलपुर
