मल्हार मंडल महिला मोर्चा की अध्यक्ष बनीं सरस्वती यादव ने जताया आभार

मल्हार मंडल महिला मोर्चा की अध्यक्ष बनीं सरस्वती यादव ने जताया आभार

बिलासपुर (मल्हार) – मस्तुरी विधान सभा क्षेत्र अंतर्गत मल्हार मण्डल से मल्हार महिला मोर्चा मल्हार मंडल की नवनियुक्त अध्यक्ष सरस्वती यादव ने अपने पद के लिए प्रदेश महिला मोर्चा की अध्यक्ष, जिला महिला मोर्चा की अध्यक्ष गायत्री साहू, मल्हार मंडल के अध्यक्ष रंजीत सिंह ठाकुर और सभी सम्मानित साथियों एवं सहयोगियों का हृदय से आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि आप सभी ने मुझ पर विश्वास जताते हुए मुझे यह जिम्मेदारी सौंपी है, इसके लिए मैं आप सभी की अत्यंत आभारी हूँ। मैं विश्वास दिलाती हूँ कि संगठन की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का पूर्ण प्रयास करूंगी और पार्टी की मजबूती के लिए सदैव समर्पित रहूंगी।

संवाददाता – महेंद्र सिंह राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!