मालदा मंडल द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस 2026 के अवसर पर साइकिल रैली, वृक्षारोपण एवं पर्यावरण जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन

ER/MALDA DIVISION

Press Release No: 2026/06/05

मालदा मंडल द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस 2026 के अवसर पर साइकिल रैली, वृक्षारोपण एवं पर्यावरण जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन

मालदाJune 5, 2026:

रिपोर्ट – अमित कुमार भागलपुर/बिहार।

पूर्व रेलवे के मालदा मंडल ने विश्व पर्यावरण दिवस 2026 का आयोजन इस वर्ष की थीम “जलवायु परिवर्तन (Climate Change)” पर विशेष ध्यान केंद्रित करते हुए उत्साहपूर्वक किया। यह आयोजन मिशन लाइफ (Mission LiFE) तथा भारतीय रेल की पर्यावरणीय सततता के प्रति प्रतिबद्धता के अंतर्गत 15 मई से 05 जून 2026 तक चलाए गए व्यापक पर्यावरण अभियान का समापन भी था।

*इस अवसर पर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से एक शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया, जिसमें रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) श्री सतीश कुमार द्वारा पर्यावरण संरक्षण की शपथ दिलाई गई। श्री मनीष कुमार गुप्ता, मंडल रेल प्रबंधक, मालदा मंडल सहित विभिन्न शाखाओं के अधिकारियों ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कार्यक्रम में भाग लिया।*

विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में मालदा टाउन स्टेशन पर आयोजित मुख्य कार्यक्रम में श्री मनीष कुमार गुप्ता, मंडल रेल प्रबंधक, मालदा मंडल तथा श्रीमती मनीषा गुप्ता, अध्यक्ष, पूर्व रेलवे महिला कल्याण संगठन (ERWWO), मालदा की उपस्थिति में विभिन्न पर्यावरणीय गतिविधियों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के अंतर्गत डीआरएम कार्यालय, मालदा से एक साइकिल रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। रैली के मालदा टाउन स्टेशन पहुँचने पर रेलवे पार्क में ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के अंतर्गत वृक्षारोपण किया गया। इसके उपरांत रैली इको पार्क, मालदा पहुँची, जहाँ पर्यावरण संरक्षण एवं सतत विकास को बढ़ावा देने के उद्देश्य से वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

श्री अमरेन्द्र कुमार मौर्य, अपर मंडल रेल प्रबंधक, मालदा मंडल, डॉ. अनुपा घोष, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक, मंडल रेलवे अस्पताल, मालदा, वरिष्ठ शाखा अधिकारियों, रेल कर्मचारियों एवं उनके परिवारजनों ने कार्यक्रम में सक्रिय भागीदारी निभाई तथा पर्यावरण संरक्षण एवं प्लास्टिक प्रदूषण में कमी लाने के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

सभा को संबोधित करते हुए मंडल रेल प्रबंधक/मालदा ने पर्यावरण संरक्षण के महत्व पर बल दिया तथा सभी से अपने दैनिक जीवन में पर्यावरण-अनुकूल व्यवहार अपनाने का आग्रह किया। उन्होंने वृक्षारोपण, अपशिष्ट में कमी तथा प्राकृतिक संसाधनों के जिम्मेदार उपयोग को सतत भविष्य निर्माण के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण बताया।

*विश्व पर्यावरण दिवस 2026 के आयोजन के क्रम में आज डीआरएम कार्यालय, मालदा में “जलवायु परिवर्तन” विषय पर एक संगोष्ठी का आयोजन भी किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री मनीष कुमार गुप्ता, मंडल रेल प्रबंधक, मालदा मंडल ने की। डॉ. जयंत चौधुरी, शिक्षक, माधब नगर उच्च विद्यालय, मालदा ने विशिष्ट अतिथि के रूप में भाग लेते हुए जलवायु परिवर्तन के कारणों, प्रभावों तथा इससे निपटने के लिए सामूहिक प्रयासों की आवश्यकता पर एक ज्ञानवर्धक व्याख्यान प्रस्तुत किया।*

*इसी प्रकार मंडल के विभिन्न स्टेशनों, जिनमें न्यू फरक्का, साहिबगंज, एकचारी, भागलपुर, जमालपुर तथा अन्य स्टेशन शामिल हैं, पर भी शपथ ग्रहण समारोह, वृक्षारोपण अभियान एवं पर्यावरण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। इन कार्यक्रमों में रेलकर्मियों, स्थानीय हितधारकों एवं आम नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।*

*जमालपुर लोको शेड में विश्व पर्यावरण दिवस 2026 का आयोजन श्री कृष्ण कुमार दास, वरिष्ठ मंडल यांत्रिक अभियंता (डीजल) के नेतृत्व में जमालपुर नगर परिषद के सहयोग से किया गया। कार्यक्रम के अंतर्गत कालीपहाड़ क्षेत्र में वृक्षारोपण एवं स्वच्छता अभियान चलाया गया, जिसके उपरांत जमालपुर लोको शेड से एक साइकिल रैली निकाली गई, जिसमें अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सक्रिय सहभागिता की। यह कार्यक्रम पर्यावरण संरक्षण एवं सतत जीवन शैली के प्रति प्रतिबद्धता का प्रतीक रहा।*

मंडल-व्यापी आयोजन के अंतर्गत मालदा मंडल के विभिन्न स्थानों पर 700 से अधिक पौधे लगाए गए, जिनमें मालदा टाउन स्टेशन, मंडल रेलवे अस्पताल, न्यू फरक्का स्टेशन, जमालपुर तथा अन्य महत्वपूर्ण स्टेशन एवं रेलवे प्रतिष्ठान शामिल हैं। इन वृक्षारोपण अभियानों ने हरित आवरण बढ़ाने तथा पर्यावरणीय सततता को प्रोत्साहित करने के प्रति मंडल की निरंतर प्रतिबद्धता को दर्शाया।

इन सभी पहलों के माध्यम से मालदा मंडल ने पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी दृढ़ प्रतिबद्धता को पुनः दोहराया तथा भावी पीढ़ियों के लिए स्वच्छ, हरित एवं सतत रेल प्रणाली के निर्माण हेतु अपने निरंतर प्रयासों को रेखांकित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!