टेढ़ागाछ से बड़ी खबर —
टेढ़ागाछ प्रखंड के मोहम्मदी चौक में आज अल अकसा होटल का भव्य उद्घाटन किया गया। होटल का उद्घाटन संचालक मोहम्मद आदिल और मोहम्मद कौसर द्वारा किया गया।
उद्घाटन समारोह में मंजर आलम संजीर बाबा अंजार भाई मोहम्मद यासीन यासिर मुखिया राजा पत्रकार आजाद आलम अयूब आलम पत्रकार मोहम्मद मुजाहिद मौके पर स्थानीय लोगों और आसपास के ग्रामीणों में खुशी का माहौल देखने को मिला। लोगों ने नए होटल खुलने पर संचालकों को बधाई दी।
होटल के संचालक ने बताया कि यहां आने वाले ग्राहकों को बेहतर सुविधा, स्वादिष्ट भोजन और अच्छी सेवा देने का पूरा प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह होटल क्षेत्र के लोगों के लिए एक नई सुविधा साबित होगा।
टेढ़ागाछ के मोहम्मदी चौक में “अल अकसा होटल” का भव्य उद्घाटन, क्षेत्रवासियों में खुशी की लहर
