मानवाधिकार संगठन के प्रतिनिधिमंडल ने सबौर थाना अध्यक्ष से की शिष्टाचार भेंट

मानवाधिकार संगठन के प्रतिनिधिमंडल ने सबौर थाना अध्यक्ष से की शिष्टाचार भेंट

गरीब एवं असहाय लोगों की सहायता के लिए प्रशासन से समन्वय पर हुई चर्चा

संवाददाता शुभम कुमार भागलपुर/ बिहार

भागलपुर। राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं आरटीआई जागरूकता संगठन, भारत इन दिनों शासन-प्रशासन के साथ समन्वय स्थापित कर अपनी सक्रिय पहचान बनाने में जुटा हुआ है, ताकि प्रत्येक थाना क्षेत्र में गरीब एवं असहाय लोगों को समय पर सहयोग प्रदान किया जा सके। सोमवार को इसी क्रम में संगठन के मीडिया प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय सचिव विभूति सिंह के नेतृत्व में पांच सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने सबौर थाना के थाना अध्यक्ष बिट्टु कुमार कमल से शिष्टाचार भेंट की। प्रतिनिधिमंडल ने थाना अध्यक्ष को संगठन की गतिविधियों,उद्देश्यों एवं सामाजिक सरोकारों से अवगत कराया।थाना अध्यक्ष बिट्टु कुमार कमल ने संगठन की पहल की सराहना करते हुए आश्वासन दिया कि भागलपुर जिले में संगठन के पदाधिकारियों को हरसंभव सहयोग प्रदान किया जाएगा, ताकि आमजन विशेषकर जरूरतमंदों को न्याय दिलाने में सहूलियत हो सके।प्रतिनिधिमंडल में मीडिया प्रकोष्ठ राष्ट्रीय सचिव विभूति सिंह के साथ-साथ खेल प्रकोष्ठ प्रदेश महासचिव सुबोध कुमार भारती,प्रशासनिक प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष राजेश कुमार सिंह, रोजगार प्रकोष्ठ जिला वरिष्ठ सचिव योगेश कुमार वर्मा एवं गोराडीह प्रखंड अध्यक्ष नवीन कुमार सिंह जी उपस्थित थे।

संगठन के पदाधिकारियों ने बताया कि उनका उद्देश्य प्रशासन और आम जनता के बीच सेतु का कार्य करना है, जिससे मानवाधिकार संरक्षण एवं सूचना के अधिकार के प्रति लोगों में जागरूकता बढ़ाई जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!