संवाददाता मनोज कुमार कटिहार/बिहार
कटिहार में शराबबंदी कानून के तहत कार्रवाई लगातार तेज़ है। इसी कड़ी में उत्पाद विभाग की टीम ने तीन बीयर के साथ दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया। दोनों युवक मोटरसाइकिल से बीयर लेकर जा रहे थे, तभी रास्ते में ही टीम ने उन्हें दबोच लिया। मौके से मोटरसाइकिल भी जब्त कर ली गई। गिरफ्तार युवकों की पहचान चितरंजन दास और पंकज कुमार दास के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि दोनों ने बीयर खरीदकर घर ले जाकर पीने की योजना बनाई थी, लेकिन इससे पहले ही वे उत्पाद विभाग के हत्थे चढ़ गए। कटिहार में शराब पीना और शराब का परिवहन करना गंभीर अपराध माना जाता है, जिस पर प्रशासन त्वरित कार्रवाई करता है। इस मामले में भी दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। शराबबंदी कानून को लेकर प्रशासन पूरी तरह सख्त नजर आ रहा है, जिससे इस तरह के मामलों में लगातार गिरफ्तारी हो रही है।
