बिलासपुर – मस्तुरी विधान ग्राम सुकुलकारी में भारतीय जनता पार्टी का स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया
ग्राम सुकुलकारी में भारतीय जनता पार्टी का स्थापना दिवस बड़े ही हर्षोल्लास, उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम का सफल आयोजन मंडल उपाध्यक्ष श्री लोकनाथ बंजारे के नेतृत्व में संपन्न हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के प्रारंभ में भारत माता एवं पार्टी के संस्थापक नेताओं के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर शुभारंभ किया गया। उपस्थित अतिथियों ने भारतीय जनता पार्टी के ध्वज के समक्ष संगठन की मजबूती एवं राष्ट्र सेवा का संकल्प लिया।
इस अवसर पर मुख्य रूप से अनुसूचित जाति मोर्चा जिला अध्यक्ष श्री घनश्याम रात्रे, “मन की बात” प्रभारी श्री सुरेश खटकर, वरिष्ठ कार्यकर्ता एवं जिला विशेष आमंत्रित सदस्य श्री विनोद शुक्ला, मंडल अध्यक्ष श्री मल्हार रंजीत सिंह ठाकुर, अनुसूचित जाति मोर्चा महामंत्री श्री सुखराम खुटे, श्री सुरेश बंजारे, श्री श्याम घोष, श्री सतीश घोष एवं जिला कार्य समिति सदस्य, युवा मोर्चा श्री पूरन सिंह ठाकुर सहित अनेक गणमान्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए रंजीत सिंह ठाकुर ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी की स्थापना 6 अप्रैल 1980 को हुई थी, जिसका मूल उद्देश्य राष्ट्रवाद, सुशासन और अंत्योदय के सिद्धांतों को आगे बढ़ाना था। उन्होंने कहा कि पार्टी ने अपने स्थापना काल से ही गरीब, किसान, युवा एवं समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास की किरण पहुंचाने का कार्य किया है।
👉 इस अवसर पर श्री मंडल उपाध्यक्ष लोकनाथ बंजारे ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी केवल एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण का एक सशक्त माध्यम है। उन्होंने कहा कि पार्टी की विचारधारा “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास” के मूल मंत्र पर आधारित है, जो समाज के हर वर्ग को साथ लेकर आगे बढ़ने की प्रेरणा देती है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे पार्टी की नीतियों और योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने में सक्रिय भूमिका निभाएं।
वक्ताओं ने कहा कि आज भारतीय जनता पार्टी विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बन चुकी है, जो देश के हर वर्ग के उत्थान के लिए निरंतर कार्य कर रही है। केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से आम जनता को सीधा लाभ पहुंचाया जा रहा है।
इस अवसर पर श्री पूरन सिंह ठाकुर (जिला कार्य समिति सदस्य, युवा मोर्चा) ने अपने उद्बोधन में कहा कि युवा वर्ग भारतीय जनता पार्टी की सबसे बड़ी ताकत है और युवाओं की सक्रिय भागीदारी से ही संगठन को और अधिक मजबूती मिलेगी। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे जनसेवा को प्राथमिकता देते हुए पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाएं।
कार्यक्रम के अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रहित में कार्य करने, संगठन को और अधिक सुदृढ़ बनाने एवं समाज सेवा के कार्यों में सक्रिय भागीदारी निभाने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।
संवाददाता -महेंद्र सिंह राय
