पूर्व मंत्री श्रेयसी सिंह के अगुआई में निकाला -जन आक्रोश महिला -पदयात्रा

 

शेखपुरा-भाजपा जिलाध्यक्ष रेशमा भारती सहित दर्जनों महिला हुई शामिल

रिपोर्टर:- रंजन कुमार- शेखपुरा

सदन में विपक्ष के विरोध के बीच नारी शक्ति वंदन विधेयक पारित नहीं होने पर भाजपा महिला कार्यकर्ताओं में विपक्ष के खिलाफ आक्रोश देखा जा रहा है। इसी कड़ी में शेखपुरा में जन आक्रोश महिला पदयात्रा निकाला गया। भाजपा के पूर्व मंत्री श्रेयसी सिंह के अगुआई में शेखपुरा के तीन मुहानी मोड से जन आक्रोश महिला पदयात्रा निकाला गया। इस दौरान कांग्रेस और उसके सहयोगी दलों के खिलाफ जमकर नारेबाजी किया गया। इस मौके पर पूर्व मंत्री श्रेयसी सिंह ने कहा कि स्पेशल सत्र लाकर महिलाओं को 33 प्रतिशत राजनैतिक आरक्षण देकर उन्हें प्रतिनिधित्व देने का वकालत केंद्र और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किया गया।लेकिन विपक्षी पार्टी कांग्रेस और उनके सहयोगी दलों ने इस बिल में सहयोग नहीं किया जिससे बिल गिर गया। उन्होंने कहा कि यह दर्शाता है कि कांग्रेस और उनके सहयोगी दल नहीं चाहती कि आधी आबादी को उनका हक मिले।पूर्व मंत्री श्रेयसी सिंह ने कहा कि जब 2023 में यह बिल लाया गया था तब विपक्ष ने समर्थन दिया ताकि उन्हें लोकसभा और अन्य राज्यों के विधानसभा में लाभ मिल सके।लेकिन जब नरेंद्र मोदी सरकार ने महिलाओं के उत्थान के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण का लाभ देने के लिए कानून लाना चाहा तो विपक्ष ने बिल को गिरा दिया। उन्होंने विपक्षी पार्टियों द्वारा महिलाओं को धोखा और अपमानित करने का आरोप लगाया है। जबकि जिला अध्यक्ष। रेशमा भारती ने कहा कि जन आक्रोश महिला पदयात्रा भाजपा कार्यालय से निकल समाहरणालय के मुख्य द्वार तक पहुंचा। इस दौरान बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ता शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!