कटिहार में रसूखदार परिवार ने नहीं किया भुगतान, सदमे में टेंट व्यवसायी ने जहर खाकर दी जान
संवाददाता मनोज कुमार कटिहार/बिहार
फलका, कटिहार में एक टेंट व्यवसायी मुकेश कुमार यादव ने कीटनाशक खाकर आत्महत्या कर ली।
संवाद सूत्र, फलका (कटिहार)। जिले के फलका थाना क्षेत्र में एक ऐसी सनसनीखेज वारदात सामने आई है। थाना क्षेत्र में एक टेंट व्यवसायी ने कीटनाशक दवा खाकर अपनी जान दे दी। मृतक की पहचान चौरसिया, फुलडोभी गांव के मुकेश कुमार यादव (27) के रूप में हुई है।
मृतक के स्वजन फलका बाजार के रसूखदार परिवार अखिलेश साह पर सजावट पसंद नहीं आने का बहाना बनाकर भुगतान नहीं करने और आठ लाख रुपये का टेंट का सामान जब्त कर लेने के कारण मानसिक दबाव में आत्महत्या
26 अप्रैल को टेंट और सजावट का ठेका
बताया कि मुकेश ने बेटी की शादी पर 26 अप्रैल को टेंट और सजावट का ठेका लिया था। शादी संपन्न होने के बाद जब मुकेश अपनी मजदूरी और टेंट का सामान लेने पहुंचा, तो उसके साथ बदसलूकी, मारपीट की गई।
मृतक मां मीना देवी, पत्नी पूनम कुमारी ने बताया कि अखिलेश साह और उनके परिवार ने सजावट अच्छी नहीं है कहकर उसका आठ लाख रुपये का सामान कब्जा लिया और उसे वापस करने से मना कर दिया।
बताया कि मुकेश ने इस बड़ी शादी के लिए दूसरे टेंट व्यवसाइयों से भी करीब 10 लाख रुपये का सामान उधारी पर लिया था। जब पैसे और सामान नहीं मिले तो दूसरे दुकानदार दबाव बनाने लगे। इसी अपमान और आर्थिक तंगी के तनाव में आकर उसने जहर खा लिया।
