*राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं आर टी आई जागरूकता संगठन,भारत के राष्ट्रीय सचिव गंभीर* *विक्रमशिला पुल क्षतिग्रस्त होने के बाद भागलपुर नवगछिया क्षेत्र की गंभीर स्थिति को लेकर संगठन सक्रिय, बिहार सरकार को भेजा गया आधिकारिक पत्र* रिपोर्ट – अमित कुमार भागलपुर/बिहार भागलपुर।राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं आरटीआई जागरूकता संगठन,भारत द्वारा विक्रमशिला पुल क्षतिग्रस्त होने के कारण उत्पन्न गंभीर जनसमस्याओं एवं आम नागरिकों की सुरक्षा को लेकर बिहार सरकार एवं संबंधित प्रशासनिक विभागों को आधिकारिक पत्र एवं ईमेल प्रेषित किया गया है।संगठन के संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री सांगेश कुमार भाटी ने जानकारी देते हुए बताया कि पुल सेवा बाधित होने के कारण प्रतिदिन हजारों नागरिक जान जोखिम में डालकर नावों के माध्यम से आवागमन करने को मजबूर हैं। विशेष रूप से मरीजों, गर्भवती महिलाओं, वृद्धजनों एवं बच्चों को आपातकालीन चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।इसी क्रम में संगठन के वरिष्ठ कार्यकर्ता एवं माननीय राष्ट्रीय सचिव,भारत (मीडिया प्रकोष्ठ) आदरणीय श्री विभूति सिंह जी,जो स्वयं भागलपुर क्षेत्र के निवासी हैं, उन्होंने स्थानीय स्थिति की गंभीरता एवं आम नागरिकों की परेशानियों से राष्ट्रीय मुख्यालय को अवगत कराया।उनके द्वारा प्राप्त जानकारी एवं जनहित को ध्यान में रखते हुए संगठन के राष्ट्रीय मुख्यालय द्वारा तत्काल संज्ञान लेते हुए बिहार सरकार, आपदा प्रबंधन विभाग, जिलाधिकारी भागलपुर एवं संबंधित विभागों को आधिकारिक पत्र एवं ईमेल प्रेषित कर आवश्यक कार्रवाई की मांग की गई।संगठन द्वारा प्रमुख रूप से निम्न मांगें उठाई गई हैं — ✅ नवगछिया एवं भागलपुर घाटों पर अत्याधुनिक वाटर एंबुलेंस की स्थाई तैनाती ✅ 24 घंटे मेडिकल सहायता शिविर की स्थापना ✅ नावों पर अनिवार्य लाइफ जैकेट व्यवस्था ✅ नावों का तकनीकी फिटनेस एवं सुरक्षा ऑडिट ✅ घाटों पर आपदा एवं सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करना राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री सांगेश कुमार भाटी ने कहा कि-मानव जीवन की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। प्रशासन को इस गंभीर विषय पर तत्काल प्रभाव से धरातलीय कार्रवाई सुनिश्चित करनी चाहिए, ताकि भविष्य में किसी भी निर्दोष नागरिक की जान जोखिम में न पड़े।संगठन ने यह भी स्पष्ट किया कि जनहित एवं मानवाधिकार संरक्षण के लिए संगठन निरंतर सक्रिय रहेगा तथा आवश्यकता पड़ने पर आगे भी आवाज बुलंद की जाएगी।
