कटिहार:बदहाल हुआ बारसोई का बीएसएनएल कार्यालय नेटवर्क संकट से कई वर्षों से उपभोक्ता परेशान

कटिहार:बदहाल हुआ बारसोई का बीएसएनएल कार्यालय नेटवर्क संकट से कई वर्षों से उपभोक्ता परेशान

संवाददाता मनोज कुमार कटिहार/बिहार

बारसोई बाजार स्थित भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) कार्यालय लंबे समय से उपेक्षा का शिकार बना हुआ है। देखरेख के अभाव में अब यह कार्यालय केवल नाम मात्र का रह गया है। कार्यालय में हमेशा ताला लटका रहने और नियमित मेंटेनेंस नहीं होने से पूरे क्षेत्र में बीएसएनएल की नेटवर्क व्यवस्था चरमरा गई है।
इसका सीधा असर बारसोई और आसपास के करीब दो हजार से अधिक उपभोक्ताओं पर पड़ रहा है, जो लगातार नेटवर्क बाधित रहने से यहां के उपभोक्ता परेशान हैं।
बारसोई मेडिकल एसोसिएशन के अध्यक्ष पमीरुद्दीन ने बताया कि वर्ष 1999 में करोड़ों रुपये की लागत और लंबे प्रयासों के बाद बारसोई में बीएसएनएल कार्यालय और विशाल टावर की स्थापना की गई थी। शुरुआती दौर में यहां कनीय अभियंता, लाइनमैन, नाइट गार्ड और एसडीओ समेत कई अधिकारी एवं कर्मचारी तैनात रहते थे, जिससे उपभोक्ताओं को बेहतर सेवा मिलती थी। जिससे लोगों को लाभ मिलता था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!