भागलपुर जिले के सभी प्रखंडों में बिहार सरकार के निर्देशानुसार जिला प्रशासन द्वारा “सहयोग शिविर” का आयोजन दिनांक 19 मई मंगलवार को किया गया।

भागलपुर जिले के सभी प्रखंडों में बिहार सरकार के निर्देशानुसार जिला प्रशासन द्वारा “सहयोग शिविर” का आयोजन दिनांक 19 मई मंगलवार को किया गया।

रिपोर्ट – अमित कुमार भागलपुर/ बिहार।

इसी कड़ी में जगदीशपुर प्रखंड के अंतर्गत पड़ने वाले बैजानी पंचायत सरकार भवन में भी “सहयोग शिविर” का आयोजन किया गया।है।इस शिविर में आम जनता से जुड़ी विभिन्न समस्याओं जैसे राशन, पेंशन, आवास, आय/जाति/निवास प्रमाण पत्र, बिजली, पानी, भूमि, सामाजिक सुरक्षा योजनाएं एवं अन्य सरकारी सेवाओं से संबंधित शिकायतों एवं समस्याओं का समाधान करने लिए ऑनलाइन और ऑफलाइन आवेदन को स्वीकार किया गया। इस “सहयोग शिविर” का शुरुआत भागलपुर उप विकास आयुक्त प्रदीप कुमार सिंह , प्रखंड विकास पदाधिकारी अमित कुमार जगदीशपुर सहित कई संबंधित अधिकारियों ने सामूहिक रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। तत्पश्चात उप विकास आयुक्त का बैजानी पंचायत के मुखिया नवल सिंह एवम् सरपंच सूरज कुमार ने पुष्प गुच्छ देकर सम्मान किया। इस अवसर पर उप विकास आयुक्त ने अपने संबोधन में कहा “सहयोग शिविर” के माध्यम से काफी त्वरित और गुणवत्तापूर्ण समाधान कराया जा रहा है। अगर किसी भी योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा है ,कहीं निष्पादन लंबित है या किसी कर्मचारी अथवा पदाधिकारी की कोई शिकायत है उसका शिकायत कर सकते हैं तत्पश्चात उस आवेदन पर जिला प्रशासन द्वारा त्वरित कार्यवाही की जाएगी। संबोधन के उपरांत उप विकास आयुक्त ने “सहयोग शिविर” में लगाए गए सभी काउंटर का निरीक्षण भी किया। इस “सहयोग शिविर” में पंचायत से काफी संख्या में जनता अपने आवेदन को लेकर उपस्थित हुए साथ ही पंचायत स्तर के सभी सदस्य मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!