ट्रेन की चपेट में आया युवक,गंभीर
संवाददाता शुभम कुमार भागलपुर/ बिहार
भागलपुर नाथनगर के पश्चिम केविन के समीप ट्रेन पकड़ने जा रहे एक युवक ट्रेन के चपेट में आने से जख्मी हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि तेज रफ्तार से सुल्तानगंज की ओर से आ रहे मालगाड़ी ट्रेन भागलपुर के तरफ जा रहे थे ।तभी अचानक एक युवक ट्रेन के चपेट में आ गए ।जिसमें उक्त युवक को सर में चोट एवं दाएं हाथ टूट गया है ।जिसे स्थानीय लोगों के द्वारा एंबुलेंस को बुलाया गया। एंबुलेंस से उसे नाथनगर रेफरल अस्पताल भर्ती कराया गया ।जहां डॉक्टरों ने गंभीर हालत को देखते हुए उसे मायागंज अस्पताल भेजा गया।घायल युवक के पिता मोहम्मद नौशाद ने बताया कि हम लोग पूरा परिवार मुंगेर जा रहे थे हम लोग स्टेशन पर थे जो टिकट भी खरीद चुके थे। तभी नाथनगर पश्चिमी केबिन के समीप भीड़ देखकर मैं जब आया तो देखा कि मेरा बेटा को ट्रेन से धक्का लग गया है जो एंबुलेंस में अस्पताल भेजा जा रहा है मेरा बेटा मोहम्मद आरजू है जो अपने नानी के देहांत में वह मुंगेर जा रहा था।
बाइट — मोहम्मद नौशाद परिजन
