मां आनंदी संस्थान द्वारा एसएम कॉलेज की छात्रों हेतु आयोजित इंटर्नशिप कार्यक्रम का 11वां दिन सफलता पूर्वक हुआ संपन्न पर्यावरण संरक्षण में वृक्षों एवं पौधों के महत्व पर डाला प्रकाश
संवाददाता शुभम कुमार भागलपुर/बिहार
भागलपुर -मां आनंदी फाउंडेशन की ओर से संचालित सुंदरवती महिला महाविद्यालय की छात्राओं के लिएआयोजित इंटर्नशिप कक्षाओं का आज 11वाँ दिन सफलतापुर्वक संपन्न हुआ, इन 11 दिनों के दौरान विभिन्न विषयों पर छात्राओं को संबंधित क्षेत्रों के विशेषज्ञों द्वारा विस्तृत जानकारी एवं मार्गदर्शन प्रदान किया गया कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्राओं के ज्ञान, कौशल एवं व्यक्तित्व विकास को बढ़ावा देना रहा,ताकि वे भविष्य में आत्मनिर्भर एवं सक्षम बन सकें आज के सत्र में बिहार कृषि विश्वविद्यालय के हॉर्टिकल्चर, फ्लोरीकल्चर एवं लैंडस्केपिंग विभाग की विशेषज्ञ डॉ. दीप्ति सिंह ने छात्राओं को पौधों की देखभाल तथा बेकार पड़े फूलों से विभिन्न प्रकार की सजावटी वस्तुएँ एवं आकर्षक गुलदस्ते बनाने की जानकारी दी।उन्होंने छात्राओं को पर्यावरण संरक्षण में वृक्षों एवं पौधों की महत्वपूर्ण भूमिका के बारे में भी विस्तार से बताया
सत्र के दौरान छात्राओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की तथा कई उपयोगी जानकारियाँ प्राप्त कीं इस अवसर पर डॉ दीप्ति सिंह, मां आनंदी संस्था की संस्थापिका डॉक्टर प्रिया सोनी एवं स्वाति कुमारी एवं प्रकाश झा के अलावे सुन्दरवती महिला महाविद्यालय की सैकड़ो छात्राएं उपस्थित थी।
