माँ आंनदी संस्थान के बैनर तले आयोजित इंटर्नशिप प्रोग्राम का हुआ समापन
संवाददाता शुभम कुमार भागलपुर/बिहार
भागलपुर।एसएम कॉलेज केसोशियोलॉजी और पॉलिटिकल साइंस विषय के पांचवें सेमेस्टर की करीब 270 छात्राओं का इंटर्नशिप गुरुवार को सफलतापूर्वक पूरा हो गया। समापन के मौके पर स्थानीय गीतांजलि बैंक्वेट हॉल में भव्य समारोह का आयोजन माँ आनंदी संस्थान की तरफ से किया गया। माँ आंनदी संस्थान की फाउंडर डायरेक्टर प्रिया सोनी ने सभी अतिथियों का स्वागत अंग वस्त्र और पौधा भेंट कर किया। प्रिया सोनी ने कहा की इंटर्नशिप के माध्यम से छात्राओं में कला और कौशल का विकास होता है साथ ही वे हुनरमंद भी बनती है। उन्होंने बताया की यह इंटर्नशिप पूर्णतः निःशुल्क थी। एसएम कॉलेज और माँ आंनदी संस्थान के बीच एमओयू भी साइन हुआ था। प्रिया सोनी ने घोषणा किया की जो छात्राएँ जरुरतमंद हैं उन्हें संस्थान की तरफ से प्लेसमेंट सुविधा भी प्रदान की जाएगी। संस्थान छात्राओं के समग्र विकास के लिए प्रतिबद्ध है। नारी शिक्षा और महिला उद्यमिता के क्षेत्र में माँ आंनदी संस्थान आगे बढ़कर काम कर रही है। छात्राओं ने लगभग 70-75 घंटे इंटर्नशिप प्राप्त की। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि टीएमबीयू के जनसम्पर्क पदाधिकारी व एसएम कॉलज के राजनीति विज्ञान विभाग के सीनियर असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. दीपक कुमार दिनकर थे। डॉ. दिनकर ने कहा की इंटर्नशिप के द्वारा छात्राओं में व्यावहारिक और प्रायोगिक ज्ञान का संचार हुआ है। साथ ही इससे छात्राओं में आत्मनिर्भरता और स्वाबलम्बन की भावना बढ़ती है। यह तकनीकी ज्ञान और अधिगम कौशल में भी मददगार साबित होता है। माँ आंनदी फाउंडेशन की तरफ से मिलेट्स से बने फूड प्रोडक्ट का भी स्टॉल लगाया गया था। छात्राओं ने इंटर्नशिप के दौरान के अनुभव को भी साझा किया। सभी प्रतिभागी छात्राओं को इंटर्नशिप का सर्टिफिकेट भी संस्थान की तरफ से दिया गया। इंटर्नशिप के दौरान छात्राओं मे मिलेट्स पर फील्ड सर्वे, प्रस्तुतीकरण, प्रोजेक्ट वर्क आदि करवाये गए। समग्र प्रदर्शन और मूल्यांकन के आधार पर छात्राओं को ग्रेडिंग दी गई। मौके पर छात्राओं ने माँ आंनदी संस्थान की डायरेक्टर प्रिया सोनी को फील्ड सर्वे से जुड़े फोटोफ्रेम को भेंट किया। छात्राओं ने संस्थान के क्रियाकलापों की खूब प्रशंसा की। इसके पूर्व कार्यक्रम का उद्घाटन अतिथियों के द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में इंटर्नशिप कोऑर्डिनेटर डॉ. सुमित कुमार, राजनीति विज्ञान की हेड डॉ. अनुराधा प्रसाद, समाजशास्त्र विभाग की हेड डॉ. नाहिद इरफान के अलावे डॉ. अजीत कुमार सोनू, ईस्टर्न चैम्बर ऑफ़ कॉमर्स के प्रतिनिधि समेत माँ आनंदी संस्थान के सदस्य मौजूद थे।
