भागलपुर पुलिस ने 12 घंटे में बरामद की पांच लापता लड़कियां, सकुशल वापसी की प्रक्रिया शुरू

भागलपुर पुलिस ने 12 घंटे में बरामद की पांच लापता लड़कियां, सकुशल वापसी की प्रक्रिया शुरू

संवाददाता शुभम कुमार भागलपुर/बिहार

भागलपुर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। नाथनगर थाना क्षेत्र के लालूचक से लापता हुई पांच लड़कियों को पुलिस ने महज 12 घंटे के भीतर सकुशल बरामद कर लिया वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर नगर पुलिस अधीक्षक और पुलिस उपाधीक्षक के नेतृत्व में छह विशेष टीमों का गठन किया गया। टीम में नाथनगर, मोजाहिदपुर, हबीबपुर, जीरोमाइल, विश्वविद्यालय और कोतवाली थाना की पुलिस के साथ तकनीकी शाखा की टीम को भी शामिल किया गया पुलिस ने रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, बाजार और संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी और जांच अभियान चलाया तकनीकी अनुसंधान और मोबाइल ट्रैकिंग के जरिए पुलिस को अहम सुराग मिले जिसके बाद पटना जीआरपी की मदद से सभी लड़कियों को बरामद कर लिया गया
भागलपुर के सिटी एसपी शैलेंद्र सिंह ने बताया कि सभी पांचों लड़कियों को भागलपुर पुलिस के द्वारा सकुशल वापस लाने के लिए पुलिस उपाधीक्षक हेडक्वार्टर एवं केस के अनुसंधानकर्ता को पटना के लिए रवाना किया गया है उन्होंने कहा कि समुचित प्रक्रिया पूरी करने के बाद सभी लड़कियों को उनके परिजनों को सुपुर्द किया जाएगा

बाइट — शैलेंद्र कुमार सिंह सिटीएसपी भागलपुर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!