अध्यापक शिक्षा महाविद्यालय, भागलपुर
रिपोर्ट – अमित कुमार भागलपुर/बिहार।
21-05-2026
ब्लड सेन्टर, सदर अस्पताल, भागलपुर के तत्वावधान में अध्यापक शिक्षा महाविद्यालय, भागलपुर द्वारा स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया, जिसमें 21 यूनिट ब्लड संग्रहित किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन ब्लड सेन्टर के चिकित्सा पदाधिकारी डॉ पंकज कुमार एवं काॅलेज प्राचार्य डाॅ. मीनाक्षी चतुर्वेदी ने संयुक्त रूप से किया। ब्लड डोनेशन में छात्र-छात्राओं एवं शिक्षक एवं काॅलेज कर्मियों ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया। ब्लड डोनेशन कैम्प का निर्देशन चिकित्सा पदाधिकारी डॉ पंकज कुमार ने किया। रक्तदान शिविर का संचालन डॉ बैद्यनाथ, के.सी सिंह, मुकेश कुमार, कंचन कुमारी, छोटू कुमार, मो. शहनाज़, मो समशेद अहमद ने किया। मौके पर काॅलेज के व्याख्याता कुमार आनंद, आलोक कुमार, डॉ संदीप सिंह, डॉ संदीप कुमार, संतोष कुमार, निवेदिता राज, मनीष सेन, एवं काॅलेज कर्मी उपस्थित थे।
