भागलपुर में प्रभारी मंत्री नीतीश मिश्रा का जदयू जिलाध्यक्ष विवेकानंद गुप्ता ने किया भव्य स्वागत ।
रिपोर्ट – अमित कुमार भागलपुर/ बिहार
आज दिनांक 14 जून 2026 को जिला अतिथि गृह, भागलपुर में नीतीश मिश्रा के आगमन पर जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के जिलाध्यक्ष विवेकानंद गुप्ता ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया तथा अंग-वस्त्र देकर सम्मानित किया।
इस अवसर पर जदयू जिलाध्यक्ष विवेकानंद गुप्ता ने भागलपुर की समृद्ध सांस्कृतिक एवं कलात्मक विरासत का प्रतीक लोक चित्रकला मंजूषा पेंटिंग भी माननीय मंत्री को भेंट की। मंत्री ने इस सम्मान के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भागलपुर की सांस्कृतिक पहचान और लोक कला को संरक्षित एवं प्रोत्साहित करना हम सभी की जिम्मेदारी है।
मुलाकात के दौरान भागलपुर जिले के विकास, शहरी आधारभूत संरचना, जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन तथा संगठनात्मक विषयों पर भी सकारात्मक चर्चा हुई। जदयू जिलाध्यक्ष ने जिले की विभिन्न विकासात्मक आवश्यकताओं एवं जनहित से जुड़े मुद्दों से माननीय मंत्री को अवगत कराया।
उपस्थित जदयू के वरिष्ठ नेता सुड्डू साईं, कार्यालय प्रभारी प्रदीप कुशवाहा , रेणु सिंह सदस्य मछुआरा आयोग, शबाना दाऊद सदस्य उर्दू परामर्शदात्री समिति , जिला प्रवक्ता शैलेन्द्र तोमर के साथ-साथ काफी तादाद में पदाधिकारियों तथा कार्यकर्ताओं ने भी माननीय मंत्री का स्वागत कर उनके प्रति सम्मान व्यक्त किया।
