मंदिर से मां काली की प्रतिमा और आभूषणों की चोरी, पूरी वारदात CCTV फुटेज के कैमरे में कैद
रिपोर्ट – अमित कुमार भागलपुर/बिहार।
भागलपुर के मोजाहिदपुर थाना क्षेत्र स्थित सिकंदरपुर के प्रसिद्ध दिनेश्वर नाथ धाम मंदिर में शनिवार देर रात बड़ी चोरी की घटना सामने आई। अज्ञात चोर मंदिर से मां काली की प्रतिमा के साथ उस पर चढ़े सोने-चांदी के आभूषण भी अपने साथ ले गए पूरी वारदात मंदिर परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिसके आधार पर पुलिस जांच में जुट गई है
ग्रामीणों और मंदिर के पुजारी ने बताया कि घटना रात करीब 1:30 बजे की है जो सीसीटीवी फुटेज में कैद हुई है जिसमें कुछ लोग ई-रिक्शा से मंदिर पहुंचे और मां काली की प्रतिमा को उठाकर ले जाते दिखाई दे रहे हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि प्रतिमा पर सोने-चांदी के कई आभूषण लगे हुए थे, जिन्हें चोर अपने साथ ले गए।
मंदिर के पुजारी और स्थानीय लोगों का कहना है कि मंदिर की जमीन को लेकर पिछले कुछ समय से विवाद चल रहा है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि इसी विवाद के कारण कुछ लोगों ने अज्ञात व्यक्तियों के साथ मिलकर इस घटना को अंजाम दिया। हालांकि, इन आरोपों की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है।
ग्रामीण महिलाओं ने बताया कि जब वे प्रतिमा की तलाश में निकलीं तो अलग-अलग स्थानों पर मां काली की प्रतिमा के टूटे हुए हिस्से, उंगली और अस्त्र-शस्त्र मिले, जिन्हें वापस मंदिर लाकर सुरक्षित रखा गया है, महिलाओं का यह भी आरोप है कि आरोपितों ने जमीन नहीं छोड़ने पर जान से मारने की धमकी भी दी है घटना के बाद पूरे इलाके में आक्रोश का माहौल है ।ग्रामीणों का कहना है कि जमीन का विवाद अपनी जगह है, लेकिन धार्मिक आस्था से जुड़े मंदिर और प्रतिमा के साथ इस तरह की घटना बेहद दुखद और निंदनीय है ,लोगों ने पुलिस प्रशासन से सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी, चोरी गए आभूषणों की बरामदगी और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। अब सभी की नजर पुलिस की आगे की कार्रवाई पर टिकी है।
